
बानरा, 3 अगस्त . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Monday को कहा कि बानरा में उद्घाटित जगद्गुरु कृपालु यूनिवर्सिटी राज्य को उच्च शिक्षा, रिसर्च और नैतिक चरित्र-निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. उन्होंने इसे आधुनिक विज्ञान और भारतीय मूल्यों का नया संगम बताया.
President द्रौपदी मुर्मु की उपस्थिति में यूनिवर्सिटी के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि यह संस्थान केवल एक शैक्षणिक केंद्र नहीं है, बल्कि Odisha में विश्व-स्तरीय शिक्षा और रिसर्च का इकोसिस्टम बनाने की शुरुआत है. उन्होंने President का स्वागत करते हुए कहा कि उनकी उपस्थिति ने राज्यवासियों में नया उत्साह और प्रेरणा जगाई है.
Chief Minister ने जगद्गुरु कृपालु महाराज को श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें आधुनिक युग का परिवर्तनकारी आध्यात्मिक नेता बताया. उन्होंने कहा कि महाराज ने India के वैदिक ज्ञान और प्रेम-भक्ति के संदेश को दुनिया भर में फैलाया. उनकी स्मृति में बनी यह यूनिवर्सिटी India की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को आधुनिक विज्ञान और तकनीक के साथ जोड़ने का काम करेगी.
माझी ने बताया कि यूनिवर्सिटी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट और हेल्थ साइंसेज जैसे समकालीन पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे. इसके साथ ही माइंड मैनेजमेंट, मानवीय मूल्यों और योग विज्ञान के लिए ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बनाए जाएंगे. ये केंद्र छात्रों की मानसिक भलाई, चरित्र विकास और छिपी प्रतिभाओं को निखारने पर काम करेंगे.
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी जगद्गुरु कृपालु क्लिनिक और योग-प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल के जरिए सामाजिक सेवा भी करेगी. ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे.
Chief Minister ने कहा कि Odisha की युवा शक्ति आईआईटी, आईआईएम और एम्स जैसे संस्थानों के साथ मिलकर रिसर्च और इनोवेशन में योगदान दे रही है. उन्होंने कहा कि आज का दौर स्किल्स और काबिलियत का है. राज्य Government युवाओं के लिए अधिक अवसर सृजित करने को प्रतिबद्ध है.
Prime Minister Narendra Modi की ‘जेन-जी’ संवाद का जिक्र करते हुए माझी ने कहा कि Prime Minister ने युवाओं से नशा-मुक्त जीवन की अपील की थी, जिसमें देशभर से एक करोड़ से ज्यादा युवाओं ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति और मेडिकल, इंजीनियरिंग संस्थानों के विस्तार से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.
माझी ने कहा कि Odisha खनिज और स्टील से आगे बढ़कर 16 नए क्षेत्रों जैसे आईटी, सेमीकंडक्टर, कपड़ा और पेट्रोकेमिकल में निवेश को बढ़ावा दे रहा है. राज्य केजी और पीजी तक मुफ्त शिक्षा देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है. आने वाले दिनों में चार और यूनिवर्सिटी स्थापित की जाएंगी. सिंगापुर के सहयोग से आईटीआई को ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ के रूप में विकसित किया जा रहा है.
–
एससीएच/डीकेपी