
रोम, 15 अगस्त . Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बीते दिन ऐसा बयान दिया, जिसकी India समेत इटली तक चर्चा हो रही है. वहीं, रोम स्थित वकील ग्यूसेपे फिलिपो पापिक गेरासी की प्रतिक्रिया भी सामने आई है.
इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी के बारे में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर वकील ग्यूसेप फिलिपो पापिक गेरासी ने कहा, “मैं इस टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण और शायद बहुत अच्छा नहीं कहूंगा. लेकिन मैं इसके महत्व को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताऊंगा. Political आलोचना जायज है, लेकिन किसी दोस्त देश के Prime Minister से जुड़ी कोई भी निजी बात हमेशा कुछ हद तक सम्मान के साथ कही जानी चाहिए. यह मेरी राय है.”
यह पूछे जाने पर कि क्या घरेलू Political बहसों में विदेशी नेताओं का जिक्र भारत-इटली के संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है, वकील गेरासी ने कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता. भारत-इटली के संबंध इतने मजबूत हैं कि घरेलू Political बहस के संदर्भ में की गई किसी टिप्पणी से उन पर प्रभाव नहीं पड़ता. फिर भी, विदेशी नेताओं के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करना, हमेशा सही रहता है क्योंकि वे भी अपने देशों और संस्थानों का प्रतिनिधित्व करते हैं.”
वकील ने आगे कहा, “भारत-इटली के संबंध अभी बहुत सकारात्मक हैं और तेजी से रणनीतिक होते जा रहे हैं. मेरे हिसाब से, दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच व्यक्तिगत तालमेल ने निश्चित रूप से सहयोग को मजबूत करने में मदद की है. मेरी राय है कि डिप्लोमेसी में, व्यक्तिगत भरोसा और दोस्ती का न्याय भी देशों और लोगों के बीच पुल बनाने में मदद कर सकता है. और यह हमेशा इटली और India के बीच रहा है.”
दरअसल, राहुल गांधी ने Thursday को New Delhi में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित के साथ गले मिलकर विवादित टिप्पणी की थी. इसके साथ ही उन्होंने India की विदेश नीति को लेकर भी निशाना साधा था.
–
केके/एबीएम