
अबू धाबी, 16 दिसंबर . लेग स्पिनर रवि बिश्नोई आईपीएल 2026 में Rajasthan रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. 2 करोड़ की बेस प्राइस वाले इस करिश्माई गेंदबाज को आरआर ने अबू धाबी में चल रही मिनी नीलामी में 7.2 करोड़ में खरीदा.
2 करोड़ की बेस प्राइस के साथ नीलामी में आए रवि के लिए Rajasthan रॉयल्स ने बोली लगानी शुरू की. चेन्नई सुपर किंग्स ने भी बिश्नोई में रुचि दिखाई. दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला. अंत में 7.20 करोड़ में आर आर ने बिश्नोई को अपने पाले में ले लिया.
रवि बिश्नोई ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत 2020 में पंजाब किंग्स के साथ की थी. 2022 में वह Lucknow सुपर जायंट्स के साथ जुड़े. रवि आईपीएल के कुल 77 मैचों में 72 विकेट ले चुके हैं.
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी रवि का प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने 7 मैचों में 9 विकेट लिए.
Rajasthan रॉयल्स में आना रवि बिश्नोई के लिए घर वापसी की तरह है. वह मूल रूप से Rajasthan के जोधपुर के रहने वाले हैं.
आरआर में शामिल होने के बाद रवि ने कहा, “Rajasthan रॉयल्स के लिए खेलना घर पर खेलने जैसा होगा. मैंने अपनी क्रिकेट यात्रा Rajasthan रॉयल्स के नेट गेंदबाज के रूप में शुरू की थी. मेरे राज्य के नाम पर जिस टीम का नाम है, उसका प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है.”
Rajasthan रॉयल्स के मालिक मनोज बडाले ने कहा, “रवि बेहद प्रतिभावान हैं. हमारे फैंस उन्हें रॉयल्स के रंग में देखने के लिए बेताब थे. फ्रेंचाइजी में उनकी वापसी घर वापसी जैसी लगती है, खासकर यह जानते हुए कि उन्होंने अपना सफर यहीं एक नेट बॉलर के तौर पर शुरू किया था. वह एक बहुत काबिल गेंदबाज होने के साथ ही, एक शानदार फील्डर हैं, और वह बेहतरीन इंसान भी हैं.”
–
पीएके