Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राजनीति,राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल: ‘सेवाश्रय’ मामले में अभिषेक बनर्जी और 10 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद जांच शुरू

पश्चिम बंगाल: ‘सेवाश्रय’ मामले में अभिषेक बनर्जी और 10 अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत के बाद जांच शुरू

कोलकाता, 12 जुलाई . पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग ने तृणमूल कांग्रेस के महासचिव और Lok Sabha सांसद के खिलाफ दर्ज Police शिकायत के आधार पर जांच शुरू की है. दक्षिण 24 परगना के डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी की ओर से शुरू की गई कम्युनिटी हेल्थकेयर आउटरीच पहल ‘सेवाश्रय’ को लेकर शिकायत की गई थी.

एक महिला की ओर से आरोप लगाया गया था कि कैंप में गलत इलाज के कारण उसका दाहिना अंग काटना पड़ा था. Friday को रबींद्र नगर Police स्टेशन में मालती बिस्वास की शिकायत के बाद, राज्य स्वास्थ्य विभाग ने एक समानांतर और स्वतंत्र जांच शुरू की.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “प्रभावित महिला और उनके परिवार के सदस्य Monday सुबह 11 बजे तक राज्य स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय, स्वास्थ्य भवन में मामले से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ पहुंचेंगे. राज्य स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मामले में उनकी बात सुनेंगे, दस्तावेजों की जांच करेंगे और उसी के अनुसार जरूरी कार्रवाई करेंगे.”

इस बीच, बिस्वास की शिकायत के आधार पर, Police ने अभिषेक बनर्जी, उनके फरार एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट सुमित रॉय और अन्य लोगों के खिलाफ First Information Report दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. शिकायत में, बिस्वास ने दावा किया कि वह घुटने के दर्द की शिकायत लेकर ‘सेवाश्रय’ फ्री हेल्थ कैंप में गई थीं, और वहां डॉक्टर ने उन्हें कुछ दवाएं दी थीं.

हालांकि, Police शिकायत के अनुसार, ठीक होने के बजाय उनके घुटने का दर्द और बढ़ गया, जिसके बाद वह दोबारा ‘सेवाश्रय’ हेल्थ कैंप गईं. लेकिन इस बार, इलाज करने के बजाय, डॉक्टरों ने उन्हें एमआर बांगुर अस्पताल रेफर कर दिया.

Police शिकायत के अनुसार, एमआर बांगुर के डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि गलत दवाएं दिए जाने के कारण उनके घुटने की हालत बिगड़ गई थी. इसके बाद, उन्हें मध्य कोलकाता के पार्क सर्कस स्थित नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. इस बीच, उनकी हालत और बिगड़ गई, और आखिरकार उनके दाहिने पैर को काटना पड़ा.

बता दें कि पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद से, ‘सेवाश्रय’ के खिलाफ कुल 17 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें मालती बिस्वास की शिकायत भी शामिल है. Police ने दो अलग-अलग First Information Report दर्ज करके मामले की जांच भी शुरू कर दी थी. शिकायतें अलग-अलग तरह की हैं.

हालांकि ज्यादातर शिकायतें मेडिकल लापरवाही और इलाज के गलत तरीके से जुड़ी हैं, लेकिन राज्य स्वास्थ्य विभाग की मंजूरी के बिना ऐसे कैंप चलाने, इन कैंपों में कथित तौर पर अयोग्य डॉक्टरों को रखने और एक्सपायर हो चुकी दवाइयां बांटने जैसी शिकायतें भी हैं.

–

एसडी/पीएम

Share