Skip to content
Saturday, 31 October 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘यूपी में आज माफियाराज नहीं, कानून का राज’, प्रकाश पाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

‘यूपी में आज माफियाराज नहीं, कानून का राज’, प्रकाश पाल का अखिलेश यादव पर पलटवार

Lucknow, 31 अक्टूबर . उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को लेकर Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर राज्यसभा सांसद प्रकाश पाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी. अखिलेश यादव ने कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए. इस पर पलटवार करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि अमित शाह वर्ष 2014 में ही प्रदेश की स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं और उसके बाद राज्य में बड़ा बदलाव आया है. उन्होंने Samajwadi Party के पूर्व सांसद एसटी हसन के राम जन्मभूमि से जुड़े बयान पर भी आपत्ति जताई. इसके अलावा, उन्होंने राहुल गांधी की टिप्पणी को पहलगाम के आतंकवादियों की भाषा से जोड़कर विवादित बयान दिया.

प्रकाश पाल ने कहा कि अमित शाह वर्ष 2014 में उत्तर प्रदेश आए थे और उन्होंने गांव-गली घूमकर उस समय की कानून-व्यवस्था तथा Political हालात का जायजा लिया था. उस समय प्रदेश में अराजकता और गुंडागर्दी का माहौल था. युवाओं की नौकरियों में गड़बड़ी होती थी और बहन-बेटियों का घर से निकलना मुश्किल था. उस दौर में महिलाओं के दुपट्टे तक सुरक्षित नहीं थे और माफियाओं का प्रभाव पूरे प्रदेश में था. अमित शाह ने उस समय चुनावी एजेंडा तैयार किया था, जिसका असर 2014 के Lok Sabha चुनाव में दिखाई दिया. भाजपा ने उत्तर प्रदेश की 80 में से 73 सीटें जीती थीं. इसके बाद 2017 में भी अमित शाह के नेतृत्व में प्रदेश में बहुमत की Government बनी. उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश में माफियाराज की जगह कानून का राज स्थापित हुआ है और Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने माफियाओं पर सख्ती की है.

Samajwadi Party के पूर्व सांसद एसटी हसन के राम जन्मभूमि को लेकर दिए गए बयान पर प्रकाश पाल ने कहा कि सनातन धर्म की आस्था से जुड़े विषयों पर टिप्पणी करने से पहले लोगों को तथ्यों और परंपराओं की जानकारी होनी चाहिए. उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि राम और कृष्ण का जन्मस्थान कहां है, यह उन्हें बताना चाहिए. India का हर व्यक्ति इन धार्मिक मान्यताओं से परिचित है. राम जन्मभूमि थाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या में यह थाना पहले से मौजूद है और इसकी स्थापना कांग्रेस शासन के समय से जुड़ी है. इसे भाजपा की Government ने नहीं बनाया.

राहुल गांधी की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रकाश पाल ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधा, जिसमें व्यापारियों की ओर से दिवाली और त्योहारों को देखते हुए प्रदर्शन आगे बढ़ाने की अपील का उल्लेख था. पाल के अनुसार, राहुल गांधी ने व्यापारियों से कहा कि वे जाकर Prime Minister Narendra Modi से बात करें. उन्होंने इस बयान की तुलना पहलगाम के आतंकवादियों की कथित टिप्पणी से करते हुए कहा कि दोनों की भाषा एक जैसी है. प्रकाश पाल ने सवाल उठाया कि राहुल गांधी और आतंकवादियों के बयान में इस तरह की समानता क्यों दिखाई दे रही है.

–

पीएसके

Share