घुसपैठ ने बंगाल की संस्कृति को कर दिया है खत्म, राजेश्वर सिंह ने टीएमसी सरकार पर साधा निशाना

Lucknow, 5 अप्रैल . उत्तर प्रदेश की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक जेश्वर सिंह ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया है कि बंगाल का यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि बंगाल India का अभिन्न अंग है और इस बार भाजपा वहां Government बनाएगी.

Lucknow में से बातचीत में भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के कुशासन से बंगाल की जनता त्रस्त है. घुसपैठ ने राज्य को बुरी तरह प्रभावित किया है. ममता बनर्जी केवल तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ नहीं किया. वे एक विशेष वर्ग को लुभाकर राजनीति कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि एक समय बंगाल को विकसित राज्यों में गिना जाता था, लेकिन ममता बनर्जी की Government में विकास की रफ्तार पूरी तरह रुक गई है. राज्य की हालत भुखमरी जैसी हो गई है. घुसपैठ ने बंगाल की संस्कृति और पहचान को खत्म कर दिया है. कुछ जिलों में मुस्लिम आबादी तेजी से बढ़ गई है जिसके लिए ममता बनर्जी जिम्मेदार हैं. वे राष्ट्रहित में काम नहीं कर रही हैं.

Pakistan के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के बयान पर राजेश्वर सिंह ने कहा कि Pakistan आर्थिक और सामाजिक रूप से पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है. Pakistan एक असफल राष्ट्र है. ऐसे में उनके किसी भी बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. उनके पास बोलने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन करने के लिए कुछ भी नहीं है. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक के जरिए India ने Pakistan को अपनी ताकत दिखा दी है.

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा विधायक ने कहा कि यह बहुत महत्वपूर्ण है. आजादी के बाद पहली बार मातृशक्ति का प्रतिनिधित्व बढ़ने जा रहा है, जो देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

यूपी में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के दावे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के बयानों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. वे केवल ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स करते हैं. उन्हें जमीनी हकीकत का कोई ज्ञान नहीं है. कांग्रेस नेताओं को अब ड्राइंग रूम से निकलकर जमीन पर आकर काम करना चाहिए.

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में वर्तमान में केवल दो सीटों पर सिमट चुकी है. कहीं आगे चलकर यह संख्या और भी कम न हो जाए.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment