
New Delhi, 2 जून . भारतीय नागरिकों को जर्मन एयरपोर्ट पर लेओवर के साथ दूसरे देश की यात्रा करते समय ट्रांजिट वीजा की जरूरत नहीं होगी. भारतीय विदेश मंत्रालय ने India में जर्मन दूतावास के ऐलान पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की और जर्मनी की Government के फैसले का स्वागत किया.
India के विदेश मंत्रालय ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “हम जर्मनी द्वारा 3 जून से सिर्फ हवाई रास्ते से जर्मनी से गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए ट्रांजिट वीजा की जरूरत को माफ करने की घोषणा को लागू करने का स्वागत करते हैं. यह घोषणा Prime Minister Narendra Modi और चांसलर मर्ज के बीच जनवरी 2026 में India दौरे के दौरान हुई बातचीत के बाद की गई थी. इस नई व्यवस्था से India और जर्मनी के बीच लोगों के बीच संबंध और बेहतर होंगे.”
New Delhi में जर्मन दूतावास ने कहा, “भारतीय नागरिकों के लिए एयरपोर्ट ट्रांजिट वीजा की जरूरत को हटाने की घोषणा फेडरल लॉ गैजेट (बुंडेसगेसेट्ज़ब्लाट) में 2 जून को की गई थी और यह 3 जून से लागू होगा.”
संघीय गणराज्य के सार्वजानिक राजपत्र में कहा गया, “यह इस साल जनवरी में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज की India यात्रा का नतीजा है. यह जर्मन-भारतीय संबंधों को गहरा करने, लोगों की आवाजाही को आसान बनाने और आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए संघीय Government की प्रतिबद्धता को दिखाता है.”
इस दौरे पर Prime Minister Narendra Modi और जर्मन चांसलर मर्ज ने आपसी व्यापार और निवेश में लगातार बढ़ोतरी का स्वागत किया था और कहा कि 2024 में दोनों देशों के बीच व्यापार रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया और यह अच्छा व्यापार 2025 तक जारी रहेगा.
India और जर्मनी ने व्यापार, तकनीक, स्वास्थ्य और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों पक्षों ने 19 समझौते किए और रणनीतिक, आर्थिक और लोगों के बीच आपसी सहयोग को गहरा करने के मकसद से कई नीति की घोषणाएं कीं.
दोनों नेताओं ने भारत-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर (आईएमईसी) के लिए अपने मजबूत समर्थन को फिर से सुनिश्चि किया और वैश्विक कॉमर्स, कनेक्टिविटी और खुशहाली को नया आकार देने और बढ़ावा देने में इसकी बदलाव लाने की क्षमता पर जोर दिया. दोनों नेताओं ने इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए पहली आईएमईसी मंत्रिस्तरीय मीटिंग का भी इंतजार किया.
–
केके/वीसी