अधिकांश शिवसैनिक शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ खड़े हैं : अजय आलोक

New Delhi, 22 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने Lucknow के अलीगंज क्षेत्र में हुई भीषण आग की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. इसके साथ ही उन्होंने Samajwadi Party, शिवसेना (यूबीटी), आम आदमी पार्टी, पश्चिम बंगाल की राजनीति और Pakistan की ओर से दी जा रही कथित युद्ध संबंधी धमकियों सहित कई मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी.

Lucknow के अलीगंज इलाके में लगी भीषण आग की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय आलोक ने कहा कि यह बेहद दुखद और हृदय विदारक है. बच्चों की जान का कोई मूल्य नहीं लगाया जा सकता और इस हादसे में जान गंवाने वाले बच्चों के प्रति भाजपा और Government की गहरी संवेदनाएं हैं. उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया है और घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल वापस लौट आए हैं. Chief Minister ने राज्य के Police महानिदेशक (डीजीपी) और मुख्य सचिव को मामले की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं.

अजय आलोक ने कहा कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जाएगा और यह भी जांच होगी कि इस घटना के लिए कौन जिम्मेदार है. Government का पूरा ध्यान घायलों के उपचार पर है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी भी पीड़ित को इलाज में कोई परेशानी न हो.

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी द्वारा अखिलेश यादव से मुस्लिम Chief Minister चेहरा घोषित करने की मांग पर अजय आलोक ने कहा कि यदि Samajwadi Party मुस्लिम वोटों के सहारे सत्ता में आने की उम्मीद करती है तो उसे मुस्लिम Chief Minister का चेहरा भी घोषित करना चाहिए. यदि पार्टी 17-18 प्रतिशत मुस्लिम वोट प्राप्त करती है और Chief Minister स्वयं अखिलेश यादव बनते हैं, तो यह मुस्लिम समुदाय के साथ अन्याय होगा.

Maharashtra की राजनीति और शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों से जुड़े घटनाक्रम पर अजय आलोक ने कहा कि कोई नेता पार्टी छोड़कर नहीं गया है, बल्कि सभी लोग शिवसेना में गए हैं. उन्होंने दावा किया कि अब शिवसेना एक ही है, जिसका नेतृत्व Maharashtra के उपChief Minister एकनाथ शिंदे कर रहे हैं. अधिकांश शिवसैनिक शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ खड़े हैं और उद्धव ठाकरे तथा आदित्य ठाकरे के साथ रहना नहीं चाहते.

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा अयोध्या जाने की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वो कैसे जा सकते हैं. उनकी दादी ने तो कहा था कि मैं ऐसे मंदिर में नहीं जाऊंगी, जो मस्जिद तोड़कर बनाई गई है. हर चीज पर इनको राजनीति करनी होती है. अपने पुराने बयान को निकालकर ये लोग देखते नहीं हैं क्या. थोड़ा आईना देखा करें तो याद आएगा कब क्या बोले थे. अभी राम मंदिर की चंदे की याद आ रही है.

Pakistan की ओर से India को युद्ध की धमकी दिए जाने संबंधी चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए अजय आलोक ने कहा कि ऐसी बातें पूरी तरह निराधार और बकवास हैं. India की सैन्य शक्ति और सामरिक क्षमता के सामने Pakistan टिक नहीं सकता. भारतीय सेना ने पूर्व में भी अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है और देश की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है. India के 140 करोड़ नागरिक अगर फूंक देंगे तो ये हवा में उड़ जाएंगे.

पश्चिम बंगाल में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर Governmentी अवकाश घोषित किए जाने के विषय पर अजय आलोक ने कहा कि वह हमारे संस्थापक थे और बंगाल की धरती से थे. भाजपा के लिए बंगाल जीतना हमेशा से सबसे जरूरी था. आज जब बंगाल में हमारी Government बन गई है, तो श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों और उनके किए गए कार्यों को आगे बढ़ाते हुए बंगाल के सांस्कृतिक गौरव को वापस स्थापित करने के लिए हम जो भी कर सकते हैं, करेंगे.

पीएसके/एबीएम

Leave a Comment