
प्रयागराज, 2 जून . उत्तर प्रदेश के प्रयागराज कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिण मलाका इलाके में एक बंद घर से एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव बरामद किए गए हैं. बदबू आने की सूचना मिलने पर Police अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की.
डीसीपी सिटी मनीष कुमार शांडिल्य ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “घर के अंदर पति, पत्नी और बेटी के शव मिले हैं. उनके 40 वर्षीय बेटे की तलाश की जा रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ में पता चला है कि Sunday के बाद से कोई भी सदस्य घर से बाहर नहीं निकला था. परिवार में दो बेटे थे. एक बेटे को 15-20 वर्ष पहले आपराधिक गतिविधियों के कारण परिवार और संपत्ति से बेदखल कर दिया गया था. दूसरा बेटा, जो घर पर ही रहता था, पिता के साथ लगातार झगड़ता रहता था.”
उन्होंने कहा कि उसकी भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता बताई जा रही है. Police को संदेह है कि लापता बेटा इस मामले में मुख्य संदिग्ध हो सकता है. Police ने पूरे इलाके में पूछताछ तेज कर दी है. आस-पड़ोस के लोगों से मिली जानकारी के आधार पर लापता बेटे की तलाश की जा रही है. शवों पर चोट के निशान होने के कारण हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. फॉरेंसिक और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स आने के बाद ही मृत्यु का सही कारण और समय पता चल सकेगा.
एडिशनल सीपी अजय पाल शर्मा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “डॉयल 112 पर एक घर से बदबू आने की सूचना मिली थी. जब फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली तो वीरेंद्र कुमार, उनकी पत्नी और बेटी के शव गंभीर हालत में मिले. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. फोरेंसिक टीम ने क्राइम सीन को सुरक्षित कर लिया है और सबूत जुटाए जा रहे हैं.”
उन्होंने आगे बताया कि फिलहाल, घर के हर कोने की जांच की जा रही है. जो बेटा उनके साथ रहता था, वह कुछ दिनों से दिखाई नहीं दिया था, वह लापता है, और उसे भी ढूंढने की कोशिशें की जा रही हैं. हमारी टीम इस घटना का सच सामने लाने के लिए लगातार काम कर रही है.”
–
एसएके/डीकेपी