भारत बनाम श्रीलंका: सुदर्शन पहले टेस्ट से बाहर, दूसरे मैच में खेलने पर भी संशय

कोलंबो, 8 अगस्त . India और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, लेकिन इससे पहले India की बैटिंग योजनाओं को बड़ा झटका लगा है. बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन दाएं पैर के अंगूठे में चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गाले में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनके दूसरे मैच में भी खेलने पर शक है. सुदर्शन फिलहाल Bengaluru स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) में रिहैब कर रहे हैं.

यह India के लिए दूसरा बड़ा झटका है. इससे पहले, अनुभवी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बाएं घुटने की चोट के कारण दो मुकाबलों की सीरीज से बाहर हो गए थे और उनकी जगह आकिब नबी को टीम में शामिल किया गया था.

एक सूत्र ने Saturday को ‘ ’ को बताया, “साई निश्चित रूप से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं, क्योंकि उन्हें दाएं पैर के अंगूठे के दर्द से पूरी तरह उबरने के लिए और समय चाहिए. मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर रख रही है और दूसरे टेस्ट में उनके शामिल होने पर फैसला बाद में लिया जाएगा, हालांकि उनके खेलने की संभावना कम ही लग रही है.”

को जानकारी मिली है कि सुदर्शन दाएं पैर में ‘स्ट्रेस रिएक्शन’ से तेजी से उबर रहे हैं, उन्होंने बैटिंग के साथ-साथ फील्डिंग और कंडीशनिंग एक्सरसाइज भी शुरू कर दी है, लेकिन स्किल वर्क और एक्सरसाइज करने के बाद उनके दाएं पैर के अंगूठे की मेटाटार्सल हड्डी में दर्द मेडिकल टीम के लिए चिंता का विषय बना हुआ है.

साई सुदर्शन ने India के लिए अब तक 7 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 31.91 की औसत से 383 रन बनाए हैं. सुदर्शन की गैर-मौजूदगी में, बाएं हाथ के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल उनकी जगह ले सकते हैं, जिन्होंने कोलंबो के एनसीसी ग्राउंड पर श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ जारी वार्म-अप मैच के दूसरे दिन शतक लगाया है. पडिक्कल ने 121 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जिसमें 14 चौके शामिल थे, जिसके बाद उन्हें ‘रिटायर्ड आउट’ कर दिया गया.

हालांकि, टेस्ट टीम में सुदर्शन की जगह लेने वाले खिलाड़ी के बारे में अभी कोई पक्की खबर नहीं है, लेकिन अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ऋतुराज गायकवाड़ को श्रीलंका भेज सकती है. गायकवाड़ जून-जुलाई में इंडिया ‘ए’ टीम के उप-कप्तान के तौर पर श्रीलंका में थे. उन्होंने 50 ओवर की ट्राई-सीरीज जीती और फिर गाले में रेड-बॉल मुकाबलों में 22, 1 और 13 (नाबाद) रन की पारियां खेली थीं.

–

आरएसजी

Leave a Comment