समुद्र से लेकर आकाश तक अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा भारत: प्रधानमंत्री मोदी

New Delhi, 28 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें एपिसोड के माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया.

Prime Minister ने कहा कि ‘मन की बात’ में आप सबसे से जुड़ कर मुझे अत्यंत आनंद हो रहा है. 2026 का आधा वर्ष बीतने को है, इन छह महीनों में ‘मन की बात’ में देशवासियों के अनेक उपलब्धियों पर चर्चा की गई है. जून में भी देश ने कुछ ऐसी उपलब्धियां हासिल की है, जो देशवासियों को गर्व से भर देगा. ये सफलताएं देश की सुरक्षा, आत्मनिर्भरता से जुड़ी हैं.

पीएम ने कहा कि हाल ही में कोलकाता में मुझे नौसेना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला. वहां आईएनएस दुनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया. इन जहाजों की डिजाइन और मैन्यूफैक्चरिंग तक सबकुछ स्वदेशी है.

Prime Minister ने कहा कि जून के महीने में ही एविशन सेक्टर में भी देश ने एक बड़ी सफलता पाई है. सी-295 विमान मेड इन इंडिया है और इस विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है. ऐसे 40 विमान India में ही बनाए जा रहे हैं. इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई शक्ति मिल रही है. रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर India का संकल्प भी मजबूत हो रहा है.

पीएम मोदी ने कहा कि इसी महीने डीआरडीओ ने स्वदेशी लांग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है. इसे डीआरडीओ की लेबोरेटरी और इंडियन इंडस्ट्री पार्टनर्स ने मिलकर बनाया है. उन्होंने कहा कि आज समुद्र से लेकर आकाश तक हमारा India अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है.

उन्होंने कहा कि जून में एक और आयोजन हुआ, जिसमें पूरी दुनिया India के प्रयासों से जुड़ी. यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस था. इस बार दुनिया के 2500 से अधिक स्थानों पर योग के अनेक कार्यक्रम किए गए. हमारे देश में करोड़ों लोगों ने योग कार्यक्रम किए.

–

एसडी/पीएम

Leave a Comment