
जालंधर, 30 सितंबर . केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने Wednesday को आम आदमी पार्टी की पंजाब Government पर बड़ा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि नशा मुक्त पंजाब का नारा देकर सत्ता में आई Government ने प्रदेश को ड्रग्स के दलदल में धकेल दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा 31 दिसंबर 2029 से पहले पंजाब से नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए संकल्पित है.
जालंधर में भाजपा की ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के समापन के बाद अमित शाह ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, “नशा मुक्त पंजाब का नारा देकर सत्ता में आई ‘आप-दा’ Government ने पंजाब को ड्रग्स के दलदल में धकेल दिया है.”
उन्होंने दावा किया कि जालंधर में यात्रा के समापन पर प्रदेशभर से पहुंचे लोगों का उत्साह दिखाता है कि पंजाब की जनता मौजूदा Government को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है.
अमित शाह ने बताया कि पंजाब को नशा मुक्त बनाने के संकल्प के साथ पठानकोट से शुरू हुई यह यात्रा 13 दिनों में करीब 4 हजार किलोमीटर चली और राज्य की सभी 117 विधानसभा सीटों तक पहुंची. उन्होंने कहा कि इस दौरान गांव-गांव जाकर नशे के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया गया.
उन्होंने कहा, “हम 31 दिसंबर 2029 से पहले नशे के इस कारोबार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए संकल्पित हैं.”
इससे पहले जालंधर में नशे के खिलाफ आयोजित रैली को संबोधित करते हुए भी अमित शाह ने कहा कि भाजपा आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव में नशे के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी.
उन्होंने पंजाब की माताओं और युवाओं से आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन करने की अपील की. शाह ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की Government के कार्यकाल में पंजाब में ‘चिट्टा’ यानी सिंथेटिक ड्रग्स का अवैध कारोबार चल रहा है.
गृह मंत्री ने कहा कि पंजाब में किसानों, उद्योग, कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई मुद्दे हैं, लेकिन भाजपा आगामी चुनाव में नशा मुक्त पंजाब के मुद्दे को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएगी.
उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी Government पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भाजपा ही राज्य को नशे की समस्या से मुक्त करा सकती है.
अमित शाह ने देशभर में नशीले पदार्थों की बरामदगी को लेकर भी आंकड़े पेश किए. उन्होंने दावा किया कि 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली Government के दौरान 26 लाख किलोग्राम नशीले पदार्थ पकड़े गए थे, जबकि 2014 से 2024 के बीच मोदी Government के दौरान इससे कहीं अधिक मात्रा में ड्रग्स जब्त किए गए. उन्होंने जब्त नशीले पदार्थों की कीमत की तुलना करते हुए भी केंद्र Government की कार्रवाई को ज्यादा प्रभावी बताया.
शाह ने कहा कि पंजाब को देशभर में बड़े योगदानों के लिए जाना जाता है. इसमें देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में पंजाब के किसानों का योगदान और देश की सीमाओं की रक्षा में पंजाब के लोगों की भूमिका शामिल है.
उन्होंने कहा कि देश को जब भी अनाज की जरूरत पड़ी, पंजाब के किसानों ने देश के अन्न भंडार भरे. इसके साथ ही आजादी से पहले और उसके बाद देश की सुरक्षा के लिए पंजाब के लोगों ने बड़ा बलिदान दिया है.
गृह मंत्री ने नशे के खिलाफ सामूहिक लड़ाई की जरूरत पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि भाजपा ने पंजाब के लोगों को एकजुट करने और खास तौर पर युवाओं के बीच नशे को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्यव्यापी यात्रा निकाली.
शाह ने यह भी कहा कि केंद्र Government पंजाब में ड्रग्स की सप्लाई चेन को तोड़ने और सीमा पार से होने वाली नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए केंद्रीय एजेंसियों के प्रयासों को और मजबूत करेगी.
पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नशे के मुद्दे को राज्य में एक बड़े Political मुद्दे के तौर पर आगे बढ़ा रही है.
–
एएमटी/डीकेपी