कोच्चि में 1 अक्टूबर से 10वीं नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप, 25 से ज्यादा राज्यों के 1000 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

कोच्चि, 30 सितंबर . ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन (एआईपीए) ने 10वें एआईपीए-नेशनल्स-कोच्चि 2026 के आयोजन की घोषणा की है. यह प्रतियोगिता केरल के कोच्चि में 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगी. यह पहली बार है जब केरल इस राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा.

चार दिवसीय चैंपियनशिप की मेजबानी फेडरेशन ऑफ पिकलबॉल एसोसिएशंस ऑफ केरल (एफपीएके) की ओर से की जा रही है. स्केचर्स इसके पावर्ड बाय स्पॉन्सर हैं, जबकि हेमिल्टन और येत सह-प्रायोजक हैं.

आयोजकों के मुताबिक, इस बार प्रतियोगिता में 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 1,000 से ज्यादा खिलाड़ी और प्रमाणित अधिकारी हिस्सा लेंगे.

चैंपियनशिप में उभरते जूनियर खिलाड़ियों से लेकर 60 साल से अधिक उम्र के अनुभवी खिलाड़ी भी मैदान में उतरेंगे. मुकाबले मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस डबल्स, विमेंस डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में खेले जाएंगे. प्रतियोगिता को कुल नौ आयु वर्गों में बांटा गया है.

आयोजकों का कहना है कि India में पिकलबॉल तेजी से आगे बढ़ रहा है. कभी मनोरंजन के तौर पर सीमित स्तर पर खेला जाने वाला यह खेल अब प्रतिस्पर्धी खेल के रूप में अपनी जगह बना रहा है. देश के कई हिस्सों में खिलाड़ी, खेल अकादमियां और नए समुदाय इससे जुड़ रहे हैं.

कोच्चि में होने वाली प्रतियोगिता से पहले देशभर में नौ राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित की जा चुकी हैं. इसका पिछला संस्करण 2025 में जम्मू में आयोजित किया गया था. अब 10वें संस्करण को केरल लाने को दक्षिण India में खेल के बढ़ते विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है.

एआईबीए के अध्यक्ष अरविंद प्रभु ने कहा, “10वीं नेशनल चैंपियनशिप हमारे लिए बेहद खास उपलब्धि है. एक उभरते खेल के रूप में शुरू हुआ पिकलबॉल अब देशव्यापी अभियान बन चुका है. India के अलग-अलग हिस्सों के खिलाड़ी और समुदाय इसे अपना रहे हैं.”

उन्होंने कहा कि पहली बार नेशनल चैंपियनशिप को केरल लाना देश के हर हिस्से तक इस खेल को पहुंचाने के संगठन के लक्ष्य को दिखाता है.

अरविंद प्रभु ने कहा, “कोच्चि हमें अपने चैंपियनों की उपलब्धियों का जश्न मनाने, खिलाड़ियों की अगली पीढ़ी को तलाशने और भारतीय पिकलबॉल के बढ़ते स्तर तथा ऊर्जा को सामने लाने का अवसर देगा.”

फेडरेशन ऑफ पिकलबॉल एसोसिएशंस ऑफ केरल के अध्यक्ष जैकब बिजो डेनियल ने कहा कि केरल में 10वीं नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप का आयोजन राज्य और पूरे दक्षिण India में खेल की बढ़ती लोकप्रियता को सामने लाने का बड़ा अवसर है.

उन्होंने कहा कि 25 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से खिलाड़ी कोच्चि आ रहे हैं. ऐसे में यह आयोजन पिकलबॉल के एक बड़े राष्ट्रीय उत्सव का रूप लेगा.

उन्होंने कहा कि मल्टी-कोर्ट फॉर्मेट के कारण रोमांचक और प्रतिस्पर्धी मुकाबले देखने को मिलेंगे. साथ ही युवा खिलाड़ियों को देश के प्रमुख खिलाड़ियों के साथ खेलने और उनके खिलाफ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

डेनियल ने उम्मीद जताई कि चैंपियनशिप से और अधिक युवा पिकलबॉल से जुड़ने के लिए प्रेरित होंगे और यह आयोजन केरल की खेल यात्रा में एक महत्वपूर्ण अध्याय बनेगा.

चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में देश के प्रमुख पिकलबॉल खिलाड़ी विभिन्न वर्गों में खिताब के लिए मुकाबला करेंगे. इसके साथ ही यह आयोजन देशभर के खिलाड़ियों, कोच, अधिकारियों, परिवारों और पिकलबॉल से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाएगा.

ऑल इंडिया पिकलबॉल एसोसिएशन की स्थापना 2008 में हुई थी. संगठन राष्ट्रीय चैंपियनशिप, खिलाड़ियों के विकास, जमीनी स्तर पर खेल को बढ़ावा देने और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के जरिए India में पिकलबॉल का दायरा बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है.

–

एएमटी/एमएस

Leave a Comment