
Patna, 28 जून . भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को लेकर Madhya Pradesh के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. विजयवर्गीय ने कहा था कि आरएसएस में लोग तो बहुत हैं लेकिन अच्छे लोगों की कमी है. इस पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश ने कहा कि संघ को काम करते हुए लगभग 100 वर्ष हो चुके हैं और इस दौरान उसने कई महत्वपूर्ण संगठनों को मजबूत आधार दिया है.
उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ दुनिया का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुनिया का सबसे पुराना और सबसे बड़ा विद्यार्थी संगठन है, भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी Political पार्टी है और वनवासी कल्याण आश्रम वनवासी क्षेत्रों में लगातार काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि संघ आज विश्व का सबसे बड़ा सामाजिक और सांस्कृतिक संगठन है. संघ निरंतरता, त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक रहा है और इसी दिशा में आगे भी कार्य करता रहेगा.
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफे को लेकर उन्होंने कहा कि यह अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मामला है. उन्होंने कहा कि जैसे ही यह मामला उत्तर प्रदेश Government के संज्ञान में आया, तुरंत एसआईटी गठित करने, First Information Report दर्ज करने और आवश्यक कार्रवाई शुरू करने की प्रक्रिया अपनाई गई. उन्होंने कहा कि यह Government की सर्वोच्च प्राथमिकता है.
गुरु प्रकाश ने यह भी कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग राम भक्तों की आस्था का Politicalरण कर रहे हैं और इसे सनसनीखेज बनाने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या ऐसे लोगों के पास नैतिक अधिकार है जो पहले 2007 में सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा देकर भगवान राम के अस्तित्व पर प्रश्नचिह्न खड़ा कर चुके हैं या जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाने की घटनाओं में भूमिका निभाई. उन्होंने कहा कि यह एक अत्यंत संवेदनशील विषय है और सभी को इससे दूर रहकर संयम बरतना चाहिए.
Maharashtra टीईटी पेपर लीक मामले पर Lok Sabha में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हर मुद्दे का Politicalरण करने का अवसर खोजते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भी, विशेष रूप से Rajasthan में, ऐसे कई मामले सामने आए थे. उन्होंने कहा कि जहां भी भारतीय जनता पार्टी की Government है, वहां पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी तकनीकी समस्या को गंभीरता से हल किया जाता है. उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों का Politicalरण करना उचित नहीं है.
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर उन्होंने कहा कि Government ने मामले के संज्ञान में आते ही 48 घंटे के भीतर Patna हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज के नेतृत्व में न्यायिक जांच समिति गठित कर दी थी. उन्होंने कहा कि जिन Police अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई, उन्हें निलंबित भी किया गया है. उन्होंने कहा कि यह मामला फिलहाल न्यायालय के अधीन है, इसलिए इस पर टिप्पणी करना उचित नहीं है क्योंकि इससे न्याय प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है.
उन्होंने कहा कि Government की सर्वोच्च प्राथमिकता न्याय सुनिश्चित करना है और जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है. इसमें चश्मदीदों के बयान, फॉरेंसिक विशेषज्ञों की रिपोर्ट और अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा. उन्होंने भरोसा जताया कि जांच पूरी होने के बाद सच्चाई सामने आएगी और न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.
–
पीआईएम/पीएम