
New Delhi, 28 जून . India ने भूकंप की त्रासदी झेल रहे वेनेजुएला की सहायता के लिए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ के तहत तत्काल मानवीय राहत भेजी है. यह कदम दक्षिण अमेरिकी देश में आए विनाशकारी भूकंप के बाद राहत एवं बचाव प्रयासों को मजबूत करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “India की मदद वेनेजुएला पहुंच गई है. हमें विश्वास है कि फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, राहत सामग्री, दवाइयां और चिकित्सा उपकरण वहां चल रहे राहत कार्यों को मजबूत करेंगे.”
कोट डी आइवर स्थित भारतीय दूतावास ने भी एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान आबिदजान के रास्ते वेनेजुएला पहुंचे. इन विमानों में 35 टन राहत सामग्री, भारतीय सेना का फील्ड हॉस्पिटल दल और दो भीष्म क्यूब भेजे गए हैं.
दूतावास के अनुसार, 41 सदस्यीय इस दल में नौ चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं. यह टीम आपातकालीन चिकित्सा सेवा, ट्रॉमा प्रबंधन, जीवनरक्षक सर्जरी और अन्य आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम है.
दल अपने साथ विदेश मंत्रालय द्वारा उपलब्ध कराई गई लगभग छह टन दवाइयां और मानवीय राहत सामग्री भी लेकर गया है. इसके अलावा, एक विमान में आरोग्य मैत्री परियोजना के तहत India हेल्थ इनिशिएटिव फॉर सहयोग, हित एवं मैत्री (भीष्म) क्यूब भी भेजा गया है.
भारतीय दूतावास ने कहा कि ऑपरेशन अमिस्ताद के तहत मेडिकल दल की तैनाती मानवीय सहायता और आपदा राहत के प्रति India की स्थायी प्रतिबद्धता को दर्शाती है. साथ ही यह मित्र देशों की संकट की घड़ी में समय पर सहायता करने की India की तत्परता का भी प्रतीक है.
गौरतलब है कि Wednesday को वेनेजुएला में कुछ ही सेकंड के अंतराल पर दो शक्तिशाली भूकंप आए थे.
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार पहला भूकंप 7.1 तीव्रता का था, जबकि एक मिनट बाद 7.5 तीव्रता का दूसरा झटका महसूस किया गया. दोनों भूकंप राजधानी कराकस से लगभग 160 किलोमीटर पश्चिम स्थित तटीय शहर मोरोन के पास आए. भूकंप की गहराई मात्र 10 किलोमीटर थी, जिससे नुकसान अधिक होने की आशंका बढ़ गई.
Governmentी आंकड़ों के अनुसार, Saturday को आए इन भूकंपों में अब तक 1,430 लोगों की मौत हो गई है जबकि घायलों की संख्या 3,238 है और 3,142 परिवार प्राकृतिक आपदा से त्रस्त हैं.
वेनेजुएला की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष जॉर्ज रोड्रिगेज ने बताया कि 7.2 और 7.5 तीव्रता के इन भूकंपों के बाद अब तक 430 हल्के से मध्यम तीव्रता के आफ्टरशॉक दर्ज किए जा चुके हैं.
–
केआर/