साउथ दिल्ली में महिला ने दिखाई बहादुरी, मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को खुद पकड़ा

New Delhi, 24 मार्च . साउथ दिल्ली में आम लोग और Police के बीच साझेदारी का एक जबरदस्त उदाहरण सामने आया है. अम्बेडकर नगर की रहने वाली 26 साल की तनीष्का ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत से दो मोबाइल छीनने वाले चोरों को पकड़कर सबको हैरान कर दिया. Police ने तनीष्का की हिम्मत की सराहना करते हुए उसे सम्मानित किया.

जानकारी के अनुसार, 19 मार्च की दोपहर 3 बजे की बात है. तनीष्का बीआरटी रोड से कालकाजी मंदिर जा रही थी कि तभी दो लड़कों ने स्कूटर पर आकर उसका फोन छीन लिया. लेकिन तनीष्का ने डरने की बजाय तुरंत कार्रवाई की. उसने एक ई-रिक्शा पकड़कर चोरों का पीछा किया और राहगीरों की मदद से उन्हें घेर लिया. आखिरकार उसने अपना मोबाइल वापस लिया और दोनों आरोपियों को Police के आने तक वहीं रोके रखा.

दिल्ली Police ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया. उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. अब Police मामले की जांच कर रही है.

दिल्ली Police ने Tuesday को प्रेस नोट जारी कर बताया कि 23 मार्च (Monday ) को डीसीपी साउथ डिस्ट्रिक्ट अनंत मित्तल ने तनीष्का को एक विशेष समारोह में सम्मानित किया. इस मौके पर कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे. तनीष्का की बहादुरी, फुर्तीली सोच और Police के काम में योगदान की जमकर तारीफ हुई.

Police का कहना है कि तनीष्का की बहादुरी न सिर्फ उसे, बल्कि समाज में हर महिला के लिए एक प्रेरणा है. उन्होंने साबित कर दिया कि अगर हम हिम्मत और समझदारी के साथ काम करें, तो अपराधियों को पकड़ना आसान है.

साउथ डिस्ट्रिक्ट Police लगातार ऐसे नागरिकों का सम्मान करती है जो साहस दिखाते हैं और समाज को सुरक्षित बनाने में मदद करते हैं. इस कड़ी में Monday को तनीष्का को भी दिल्ली Police द्वारा सम्मानित किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने तनीष्का की बहादुरी की जमकर तारीफ भी की.

पीआईएम/एएस

Leave a Comment