Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
धर्म,राजनीति,राष्ट्रीय

भारत की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें: त्रिपुरा मुख्यमंत्री

India की सेवा के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुसरण करें: त्रिपुरा Chief Minister

अगरतला, 4 जुलाई . त्रिपुरा के Chief Minister माणिक साहा ने Saturday को लोगों से India केसरी श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करने और राष्ट्र निर्माण एवं जनसेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने का आह्वान किया.

Chief Minister साहा ने मुखर्जी को एक महान देशभक्त, प्रख्यात शिक्षाविद, प्रतिष्ठित सांसद और दूरदर्शी राजनेता बताया. उन्होंने कहा कि उनका जीवन और विचार पीढ़ियों को देश के लिए निस्वार्थ भाव से काम करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.

साहा अगरतला में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक संगोष्ठी में संबोधित कर रहे थे.

Chief Minister ने कहा कि कई महान नेताओं ने देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, लेकिन वर्षों तक लोगों को उनके योगदान के बारे में पर्याप्त जानकारी नहीं दी गई.

उन्होंने कहा कि आज Prime Minister Narendra Modi युवाओं के महत्व पर लगातार जोर देते हैं और मानते हैं कि वे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं. छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम सहित कई पहलें शुरू की हैं, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षाओं का सामना कर सकें. Prime Minister युवाओं को बड़े सपने देखने के लिए प्रोत्साहित करते हैं क्योंकि सपने देखने वाले ही महान उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं. आज के छात्र हमारे राज्य और राष्ट्र दोनों का भविष्य हैं.

Chief Minister ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे, जो महज 33 वर्ष की आयु में कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति बने. इसके साथ ही वे इस प्रतिष्ठित पद को संभालने वाले सबसे कम उम्र के व्यक्ति बन गए.

उन्होंने कहा कि वे सर आशुतोष मुखर्जी के योग्य पुत्र थे. हालांकि वे एक आरामदायक जीवन चुन सकते थे, उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित कर दिया. Prime Minister Narendra Modi अक्सर कहते हैं कि उनकी सबसे बड़ी ताकत देश के युवा हैं, विशेषकर 18 से 35 या 40 वर्ष की आयु के युवा.

साहा ने कहा कि युवाओं के समर्थन और भागीदारी से Prime Minister देश को आगे ले जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय महान व्यक्तित्व थे जिनके आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं. हमारी पार्टी का हर कार्यक्रम India माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करने से शुरू होता है क्योंकि उन्होंने ही हमें राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित करने का मार्ग दिखाया.

साहा ने कहा कि India की सांस्कृतिक विरासत समृद्ध, जीवंत और अटूट है, और इसे भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित और मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए.

–

एमएस/

Share