दिल्ली बजट पेश करने से पहले विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकी, चप्पे-चप्पे की जांच

New Delhi, 24 मार्च . दिल्ली विधानसभा और स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को Tuesday सुबह एक धमकी भरा ईमेल मिला, जिसमें कहा गया था कि विधानसभा और पास के मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाया जाएगा. सूचना मिलते ही दिल्ली Police और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई और पूरे परिसर की गहनता से जांच शुरू कर दी.

सबसे पहले विधानसभा के ऑफिसियल ईमेल पर सुबह 7:28 बजे धमकी भरा मेल आया. इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता के ईमेल पर 7:49 बजे एक और धमकी मिली. दोनों ईमेल में कई नाम शामिल किए गए थे, जिनमें एलजी तरनजीत सिंह संधू, Prime Minister Narendra Modi, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के नाम थे.

मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली Police और अन्य सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं. विधानसभा परिसर और आसपास के इलाके की गहनता से जांच शुरू की गई. डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक टीम ने पूरे विधानसभा क्षेत्र में विस्तार से जांच की. Police ने आसपास के मेट्रो स्टेशन की भी जांच तेज कर दी, ताकि अगर किसी तरह की कोई संदिग्ध चीज हो तो पकड़ी जा सके.

सुरक्षा कारणों से विधानसभा की कार्यवाही को 11:30 बजे तक स्थगित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है. हालांकि सुरक्षा में कोई कमी न रहे, इसके लिए पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी है.

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता Tuesday को विधानसभा में बजट 2026 पेश करने वाली हैं. इसी बीच विधानसभा को बम उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों ने लगभग जांच पूरी कर ली है. अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है. ऐसे में सीएम रेखा गुप्ता विधानसभा में पहुंच गई हैं और बजट पेश कर रही हैं.

पीआईएम/वीसी

Leave a Comment