
हाजीपुर, 13 अगस्त . बिहार के वैशाली जिले में Thursday सुबह अपराधियों ने एक ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पश्चिम इलाके में हुई. मृतक की पहचान दिग्घी पश्चिम निवासी ठेकेदार रामनरेश राय के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
Police के अनुसार, रामनरेश राय सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. वह घर से कुछ दूरी पर पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार चार अपराधी वहां पहुंचे और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. गोली लगने से रामनरेश राय गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
वैशाली के Police अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने बताया कि रामनरेश राय मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी बीच दो बाइक पर सवार चार बदमाश पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी. उन्होंने बताया कि रामनरेश राय को चार-पांच गोलियां लगी हैं. Police घटनास्थल और आसपास लगे cctv कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
बताया जा रहा है कि रामनरेश राय विभिन्न Governmentी विभागों में ठेकेदारी का काम करते थे. प्रारंभिक जांच में करीब एक महीने पहले जमीन विवाद से जुड़ा मामला सामने आने की बात कही जा रही है. हालांकि हत्या की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है. Police पुरानी रंजिश और जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद समेत अन्य संभावित कारणों की जांच कर रही है. घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की.
Police अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और कार्रवाई का भरोसा दिया. दिघी नया टोला और आसपास के इलाकों में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त Police बल की तैनाती की गई है. Police लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है. फिलहाल Police cctv फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी में जुटी है.
–
एमएनपी/पीएम