
New Delhi, 25 जुलाई . India मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने Saturday रात 10:07 बजे अगले दो से तीन घंटों के लिए तात्कालिक (नाउकास्ट) मौसम चेतावनी जारी की है.
मौसम विभाग ने 26 जुलाई रात 1:07 बजे तक कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की संभावना जताई है. Odisha और Gujarat के कुछ जिलों के लिए रेड वार्निंग, जबकि उत्तर प्रदेश, Maharashtra, Madhya Pradesh, Gujarat, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, Himachal Pradesh और Odisha के कई जिलों के लिए ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है.
मौसम विभाग के अनुसार, Odisha के अनुगुल, भद्रक, देवगढ़, ढेंकानाल, केंद्रपाड़ा और संबलपुर जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश तथा 15 मिमी प्रति घंटे से अधिक की भारी वर्षा होने की संभावना है.
वहीं, Gujarat के बनासकांठा, कच्छ, महेसाणा, पाटन और साबरकांठा जिलों के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है.
आईएमडी ने उत्तर प्रदेश के अमेठी, बांदा, बाराबंकी, हरदोई, लखीमपुर खीरी, Lucknow, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, संत रविदास नगर (भदोही), सीतापुर और उन्नाव में गरज-चमक, बिजली गिरने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और मध्यम बारिश की संभावना जताई है.
इसके अलावा तेलंगाना के मेदक और राजन्ना सिरसिला, Maharashtra के नासिक, पालघर, पुणे, रायगढ़, सतारा और ठाणे, Odisha के कटक, जगतसिंहपुर, जाजपुर, झारसुगुड़ा और सुंदरगढ़, छत्तीसगढ़ के बलरामपुर, महासमुंद और रायगढ़, Madhya Pradesh के डिंडोरी, जबलपुर, मंडला, सिवनी और उमरिया, Gujarat के Ahmedabad, आनंद, अरावली, दाहोद, गांधीनगर, जामनगर, खेड़ा, महिसागर, मोरबी, पंचमहल, राजकोट, सुरेंद्रनगर और वडोदरा, तथा Himachal Pradesh के बिलासपुर, शिमला और सोलन जिलों में भी ऑरेंज वार्निंग जारी की गई है.
मौसम विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक एहतियात बरतने की अपील की है. विभाग ने सलाह दी है कि पेड़ों या कमजोर संरचनाओं के नीचे शरण न लें, सड़क और यातायात की स्थिति की जानकारी लेकर ही यात्रा करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें.
–
डीएससी