Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
टेलीविजन,मनोरंजन

सारा खान के जन्मदिन पर पति कृष पाठक ने खास अंदाज में दी बधाई, लिखा-तुम्हारी हंसी कभी भी फीकी न पड़े

सारा खान के जन्मदिन पर पति कृष पाठक ने खास अंदाज में दी बधाई, लिखा-तुम्हारी हंसी कभी भी फीकी न पड़े

Mumbai , 6 अगस्त . टीवी Actress सारा खान Thursday को अपना जन्मदिन मना रही हैं. इस मौके पर उनके पति और Actor कृष पाठ ने social media के जरिए जन्मदिन की बधाई दी.

कृष पाठक ने इंस्टाग्राम पर सारा के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें दोनों के साथ बिताए गए पल और शादी की तस्वीरें भी शामिल हैं. अपनी इस पोस्ट के जरिए कृष पाठक ने बताया कि कैसे सारा उनके अच्छे और बुरे वक्त में साथ खड़ी रहीं और उनकी अहमियत को समझा.

कृष ने अपनी पोस्ट के साथ सारा को बधाई देते हुए लिखा, “जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, सारा खान. तुम्हारे जन्मदिन पर मैं बस यही दुआ करता हूं कि तुम्हें वही प्यार, अपनापन और खुशी मिले, जो तुम मेरी जिंदगी में लेकर आई हो. मैं वादा करता हूं कि तुम्हारे हर जन्मदिन पर मैं साथ रहूंगा, जिंदगी के हर मोड़ पर तुम्हे ही चुनूंगा. मैं ऊपर वाले से दुआ करता हूं कि तुम्हारी जिंदगी में सुख-शांति हमेशा बनी रहे. तुम्हारी हंसी कभी भी फीकी न पड़े.”

Actor ने लिखा, “तुमने मुझे टूटते हुए और मजबूत के साथ खड़े होते हुए देखा है. साथ ही तुमने कभी मुझे ये नहीं महसूस करवाया कि मैं काफी नहीं हूं. मैं उम्मीद करता हूं कि पूरी जिंदगी मैं तुम्हें वो सब दूं, जो तुम हर रोज मेरे लिए करते हो. कभी-कभी मैं तुम्हें देखता हूं तो सोचता हूं कि तुम्हारे जैसा इंसान पाने के लिए आखिरीकार मैंने ऐसा भी क्या किया है. तुम मेरी पत्नी होने के साथ-साथ अच्छी दोस्त, सबसे सुरक्षित जगह हो, भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा आशीर्वाद और मेरी जिंदगी का सबसे खूबसूरत चैप्टर हो.”

अपनी बात को खत्म करते हुए Actor कृष पाठक ने लिखा, “तुम मेरी दुनिया हो, सारा. तुम वो सब कुछ हो जो मैंने कभी चाहा था. हैप्पी बर्थडे, मेरे प्यार. इस जिंदगी में और इसके बाद हर जिंदगी में, मैं हमेशा तुम्हारे साथ ही रहना चाहूंगा.”

टीवी Actress सारा खान और Actor कृष पाठक ने पहले अक्टूबर 2025 में कोर्ट मैरिज की थी. इसके बाद कपल ने 5 दिसंबर 2025 को पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की थी. दोनों ने अपने-अपने धर्म और संस्कृति का सम्मान करते हुए हिंदू और मुस्लिम दोनों परंपराओं (निकाह और सात फेरे) से यह विवाह किया था.

–

एनएस/वीसी

Share