सबा आजाद के साथ हाथ से हार्ट बनाने की कोशिश में ऋतिक फेल, डबल अंगूठा बना रोड़ा

Mumbai , 31 दिसंबर . Bollywood के सुपरस्टार ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ शानदार अंदाज में साल 2025 को अलविदा कहा है. उन्होंने फैंस के साथ social media पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें दोनों मजेदार पोज बनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान ऋतिक ने मजाकिया अंदाज में अपने डबल अंगूठे के बारे में भी बताया.

साल के आखिरी दिन ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें उनकी और सबा की परछाईं नजर आ रही है. हर एक तस्वीर में दोनों अलग-अलग और मस्तीभरे पोज देते दिख रहे हैं.

एक तस्वीर में ऋतिक ने हाथ से दिल बनाने की कोशिश भी की, लेकिन वह पूरी तरह से सही नहीं बन पाया. उन्होंने इस पर मजाकिया अंदाज में लिखा, ”हाथ से हार्ट बनाना मेरे लिए बड़ी चीज है. मैं अपने डबल अंगूठे की वजह से इसे नहीं बना पाता.”

ऋतिक ने पोस्ट में लिखा, ”हमने कुछ परछाइयों की तस्वीर ली है. ऐसा लग रहा है कि साल 2025 का अंत बहुत ही खुशी और मस्ती के साथ होने वाला है. सभी फैंस को प्यार भेज रहा हूं. मैं नया साल 2026 खास तौर से आप लोगों को समर्पित कर रहा हूं.”

ऋतिक का यह पोस्ट अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

ऋतिक रोशन और सबा आजाद काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. सबा एक Actress, थिएटर निर्देशक और संगीतकार हैं. उन्हें फिल्म ‘सॉन्ग ऑफ पैराडाइज’ में देखा गया था. दोनों ने 2022 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया.

ऋतिक रोशन ने 2000 में सुजैन खान से शादी की थी. उनके दो बेटे ऋदान और रेहान हैं. हालांकि, उनकी शादी 13 साल तक चली और 2013 में दोनों ने तलाक ले लिया. तलाक के बाद भी दोनों बच्चों के लिए एकजुट रहे और कई बार छुट्टियों पर साथ नजर आए.

पीके/एबीएम

Leave a Comment