पश्चिम एशिया में हालात सुधरने पर दिल्ली सरकार ने ‘वर्क-फ्रॉम-होम’ पॉलिसी की खत्म

New Delhi, 4 जुलाई . पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने और अमेरिका तथा ईरान के बीच सीजफायर की खबरों के बाद दिल्ली Government ने कर्मचारियों के लिए लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था और अलग-अलग कार्यालय समय (स्टैगर्ड ऑफिस टाइमिंग) को समाप्त करने का फैसला किया है. Chief Minister रेखा गुप्ता ने Saturday को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी.

Chief Minister कार्यालय (सीएमओ) की ओर से जारी बयान में कहा गया, “अब जबकि पश्चिम एशिया की भू-Political स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है, Chief Minister रेखा गुप्ता ने Wednesday और Saturday को लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था को वापस लेने की मंजूरी दे दी है.”

इस फैसले के बाद अब दिल्ली Government के सभी कर्मचारी पहले की तरह नियमित समय पर सुबह 10 बजे से शाम 6:30 बजे तक कार्यालय में काम करेंगे. हालांकि, दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के कर्मचारियों के कार्यालय समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उनके दफ्तर पहले की तरह सुबह 8:30 बजे से शाम 5 बजे तक ही संचालित होंगे.

दिल्ली Government ने यह हाइब्रिड कार्य व्यवस्था इसी साल मई में लागू की थी. इसके तहत Governmentी कर्मचारियों को सप्ताह में दो दिन घर से काम (वर्क फ्रॉम होम) करने की अनुमति दी गई थी.

यह फैसला उस समय लिया गया था, जब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई थी. इसी दौरान Prime Minister Narendra Modi ने ईंधन के जिम्मेदार उपयोग और Governmentी खर्च में बचत की अपील की थी.

इसके बाद दिल्ली Government ने ईंधन बचाने के उद्देश्य से कई अहम कदम उठाए थे. Governmentी बैठकों में से लगभग आधी बैठकों को वर्चुअल मोड में आयोजित किया गया, ताकि अधिकारियों की यात्रा कम हो और ईंधन की बचत हो सके. साथ ही दिल्ली Government और एमसीडी के विभिन्न विभागों में अलग-अलग कार्यालय समय लागू किया गया था, जिससे पीक आवर्स में ट्रैफिक कम हो और ईंधन की खपत घटाई जा सके.

Government ने अधिकारियों के लिए Governmentी वाहनों के उपयोग पर भी रोकथाम के कदम उठाए थे. उनके लिए मासिक पेट्रोल कोटा 20 प्रतिशत कम कर दिया गया था, यानी 200 लीटर की निर्धारित सीमा में कटौती की गई. इसके अलावा Government ने छह महीने तक कोई नया Governmentी वाहन नहीं खरीदने का भी फैसला लिया था.

अब पश्चिम एशिया में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली Government ने इन अस्थायी उपायों को वापस लेते हुए कर्मचारियों को नियमित कार्य व्यवस्था में लौटने का निर्देश दिया है.

वीकेयू/एएस

Leave a Comment