
New Delhi, 4 जुलाई . देश में फिल्मों और ओटीटी कंटेंट की बढ़ती पायरेसी पर केंद्र Government ने सख्त रुख अपनाया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी कर पायरेटेड फिल्मों और ओटीटी कंटेंट के प्रसार पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय ने टेलीग्राम से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध पायरेटेड कंटेंट को हटाने के लिए तत्काल कदम उठाए और 15 दिनों के भीतर इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट Government को सौंपे.
Government का मानना है कि इस तरह की पायरेसी से India की तेजी से बढ़ती क्रिएटर इकोनॉमी, फिल्म उद्योग, ब्रॉडकास्टर्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म, फिल्म निर्माता और डिस्ट्रीब्यूटर्स को भारी नुकसान होता है. इसी को ध्यान में रखते हुए Government ने कॉपीराइट सामग्री की सुरक्षा और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अवैध कंटेंट के प्रसार को रोकने के लिए यह कदम उठाया है.
सूत्रों का कहना है कि Government चाहती है कि टेलीग्राम अपने प्लेटफॉर्म पर कॉपीराइट नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करे और अवैध रूप से साझा किए जा रहे फिल्मों, वेब सीरीज और अन्य डिजिटल कंटेंट पर प्रभावी रोक लगाए.
टेलीग्राम इससे पहले भी कई मामलों को लेकर Governmentी और नियामकीय एजेंसियों के निशाने पर रह चुका है. पिछले कुछ महीनों में यह प्लेटफॉर्म धोखाधड़ी, फर्जी नामों के जरिए संवेदनशील जानकारी के प्रसार और भ्रामक सामग्री फैलाने जैसी चिंताओं के कारण जांच के दायरे में आया था.
इसी क्रम में Government ने 22 जून तक एक सप्ताह के लिए टेलीग्राम और उससे जुड़ी वेब सेवाओं पर प्रतिबंध भी लगाया था. यह फैसला नीट मेडिकल प्रवेश परीक्षा का कथित प्रश्नपत्र लीक होने, परीक्षा से जुड़ी भ्रामक सामग्री के प्रसार और अन्य कथित धोखाधड़ी वाली गतिविधियों को रोकने में प्लेटफॉर्म की विफलता को देखते हुए लिया गया था.
हालांकि, बाद में प्रतिबंध हटने के बाद टेलीग्राम की सेवाएं India में फिर से बहाल कर दी गई थीं.
–
वीकेयू/एएस