‘2025 ने मुझे एक नया उद्देश्य दिया’, रोहित पुरोहित ने बताया क्यों खास रहा ये साल?

Mumbai , 31 दिसंबर . समय के साथ हर कलाकार अपने करियर में आगे बढ़ता है और अनुभव से काफी कुछ सीख हासिल करता है, लेकिन कुछ साल ऐसे होते हैं, जो उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल देते हैं. टीवी Actor रोहित पुरोहित के लिए साल 2025 ऐसा ही एक खास साल रहा. इस साल उन्हें अभिनय से अलग एक ऐसा तोहफा मिला, जिसने उनकी जिंदगी के मायने ही बदल दिए. रोहित 2025 में पिता बने और यही वजह है कि यह साल उनके दिल के बेहद करीब है.

से बातचीत में रोहित पुरोहित ने खुलकर दिल की बातें साझा कीं. उन्होंने कहा, ”पिता बनना मेरे जीवन का सबसे बड़ा बदलाव रहा है. अब मैं जिंदगी को पहले से कहीं ज्यादा गहराई से समझने लगा हूं. पहले जहां ज्यादा ध्यान काम और खुद पर होता था, अब मेरी दुनिया अपने बेटे के इर्द-गिर्द घूमने लगी है. पेरेंटहुड ने मुझे जिम्मेदार बना दिया है और जीवन को एक नया उद्देश्य दिया है.”

रोहित ने कहा, ”लंबे शूटिंग शेड्यूल के बाद जब मैं घर लौटता हूं और अपने बेटे आरुष के साथ समय बिताता हूं, तो शांति और खुशी का अलग एहसास होता है. बेटे के साथ बिताए गए छोटे-छोटे पल भी मेरे लिए बहुत खास बन जाते हैं. चाहे उसे गोद में लेना हो, उसके साथ खेलना हो या बस उसे देखते रहना, ये सभी पल दिन की सारी थकान मिटा देते हैं. जिंदगी में आया यह बदलाव मुझे बेहद खूबसूरत लगता है.”

रोहित पुरोहित और उनकी पत्नी व Actress शीना बजाज ने 15 सितंबर को बेबी बॉय का स्वागत किया था.

अपने निजी जीवन के साथ-साथ रोहित ने अपने प्रोफेशनल सफर पर भी बात की.

उन्होंने से कहा, ”टीवी शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का हिस्सा बनना एक शानदार और सीखने वाला अनुभव रहा है. डेली सोप में काम करना आसान नहीं होता. इसके लिए कड़ी मेहनत, धैर्य और अनुशासन की जरूरत होती है. मैं निर्माता राजन शाही का खास तौर पर धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने मुझ पर भरोसा किया. उनके समर्थन के बिना यह सफर संभव नहीं होता.”

रोहित ने अपने सह-कलाकारों और पूरी टीम की भी तारीफ की. उन्होंने कहा, “सेट पर सभी का सहयोग हर दिन बेहतर काम करने के लिए प्रेरित करता है. दर्शकों से मिलने वाला प्यार और समर्थन कलाकारों के लिए सबसे बड़ी ताकत होती है, और यह मुझे हर सीन में अपना बेस्ट देने के लिए प्रोत्साहित करती है.”

नए साल 2026 को लेकर रोहित ने कहा, ”मैं बड़े-बड़े संकल्पों में विश्वास नहीं रखता. बस यही कामना करता हूं कि आने वाला साल अच्छा स्वास्थ्य, मानसिक शांति और जिंदगी में संतुलन दे. मैं अपने काम के साथ-साथ बेटे आरुष और परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना चाहता हूं.”

पीके/एबीएम

Leave a Comment