
Mumbai , 19 मई . अक्सर देखा जाता है कि लोग सेलिब्रिटीज के बयानों का अपनी सहूलियत के हिसाब से मतलब निकाल लेते हैं. ऐसा ही कुछ Actor सलमान खान के साथ हुआ, जिस पर उन्हें खुद सफाई देनी पड़ी. Monday को Actor ने social media के जरिए स्पष्ट किया कि अकेलेपन को लेकर दिया गया उनका बयान सिर्फ एक सामान्य विचार था, न कि उनकी असल जिंदगी या किसी व्यक्तिगत समस्या का संकेत.
सलमान खान ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था. मैं अकेला कैसे हो सकता हूं, जब मेरे पास इतना बड़ा परिवार और शानदार दोस्त हैं? मैं अकेलापन कैसे महसूस कर सकता हूं, जब मेरे पास आप लोग, आपकी शुभकामनाएं और दुआएं हैं? इतना सब होने के बावजूद अगर मैं फिर भी अकेला महसूस करूं, तो मैं दुनिया का सबसे बड़ा ‘ना-शुक्रा’ इंसान होऊंगा.”
Actor ने आगे स्पष्ट करते हुए बताया कि कभी-कभी उनकी ‘सोशल बैटरी’ खत्म हो जाती है और वह लोगों से ज्यादा बातचीत नहीं कर पाते. इसलिए वह कुछ समय अकेले बिताना पसंद करते हैं. उन्होंने कहा, “कभी-कभी लोगों के साथ रहकर मैं थक जाता हूं, इसलिए मुझे कुछ समय अकेले चाहिए होता है. लोगों ने इसे बड़ी खबर बना दिया. मम्मी पूछ रही हैं, ‘क्या हुआ बेटा?’ तुम बस चिल करो.”
बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने social media पर अकेले होने और अकेलापन महसूस करने के बीच के अंतर को समझाते हुए एक पोस्ट किया था, जिसके बाद Actor को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं. इसके बाद उन्हें अपनी बात स्पष्ट करने के लिए एक और पोस्ट करना पड़ा.
Actor जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. यह फिल्म मूल रूप से 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन देरी के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है. इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि यह जून से लेकर अगस्त के बीच (संभावित स्वतंत्रता दिवस वीकेंड) सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है.
–
एनएस/एएस