
रोम, 20 मई . Prime Minister Narendra Modi ने इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी के साथ हुई बातचीत को बेहद शानदार बताते हुए कहा कि दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करने के लिए India और इटली ने अपने संबंधों को “स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” के स्तर तक पहुंचा दिया है.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि Prime Minister मेलोनी भारत-इटली दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा कि व्यापार, अंतरिक्ष, प्रौद्योगिकी समेत कई क्षेत्रों में दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.
पीएम मोदी ने कहा, “Prime Minister मेलोनी के साथ बातचीत बेहद उत्कृष्ट रही. भारत-इटली मित्रता को आगे बढ़ाने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है. व्यापार, अंतरिक्ष, तकनीक और अन्य क्षेत्रों में हमारे संबंध काफी मजबूत हुए हैं. आपसी जुड़ाव को और गहरा करने के लिए हमने अपने रिश्तों को स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप तक बढ़ाया है.”
उन्होंने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-इटली संयुक्त रणनीतिक कार्ययोजना 2025-2029 की प्रगति की समीक्षा भी की. साथ ही निवेश और आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने पर सहमति जताई गई.
Prime Minister मोदी ने कहा कि भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता दोनों देशों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित हो सकता है. उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, कनेक्टिविटी, विज्ञान, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और अन्य आधुनिक क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई.
इससे पहले रोम में संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान इटली की Prime Minister जियोर्जिया मेलोनी ने हिंदी शब्द ‘परिश्रम’ का उल्लेख करते हुए India की कार्य संस्कृति की सराहना की थी. उन्होंने कहा था कि “परिश्रम ही सफलता की कुंजी है” और भारत-इटली संबंध भी इसी मेहनत और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ रहे हैं.
–
डीएससी