नोएडा : पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी घायल, दो नाबालिग हिरासत में

नोएडा, 19 मई . नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में युवक दीपक की हत्या के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान Police की जवाबी फायरिंग में दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि दो अन्य नाबालिग आरोपियों को Police ने कॉम्बिंग के दौरान हिरासत में लिया है.

Police ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार, कारतूस, चाकू और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं. Police के अनुसार, 17 मई 2026 को चोटपुर कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय दीपक पुत्र सूरज सिंह पर पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था. गंभीर हालत में दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

घटना के बाद थाना सेक्टर-63 में तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया और बाद में युवक की मौत होने पर मामले में धारा 103(1) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई. घटना के खुलासे और आरोपियों की तलाश में जुटी थाना सेक्टर-63 Police Sunday देर रात बहलोलपुर अंडरपास से एफएनजी रोड की ओर ग्रीन बेल्ट सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी. इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए. Police ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगे. Police को शक होने पर उनका पीछा किया गया.

Police के मुताबिक, खुद को घिरता देख बदमाशों ने Police टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी. Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए.

घायल आरोपियों की पहचान अमन पुत्र वीर सिंह निवासी बुलंदशहर और संदीप कुमार पुत्र संजय सिंह निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है. दोनों वर्तमान में चोटपुर कॉलोनी में किराए पर रह रहे थे. Police ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. वहीं, घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों की पहचान बाल अपचारियों के रूप में हुई है, जिन्हें Police ने कॉम्बिंग अभियान के दौरान हिरासत में ले लिया.

Police ने आरोपियों के कब्जे से तीन अवैध तमंचे, दो खोखा कारतूस, चार जिंदा कारतूस, एक चाकू और घटना में इस्तेमाल दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं. Police अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटाई जा रही है.

पीकेटी/एसके

Leave a Comment