बिहार में हेली-टूरिज्म सेवा शुरू, 18 जुलाई से सप्ताहांत पर उड़ानें, पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार : सम्राट चौधरी

Patna, 13 जुलाई . बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने Monday को Chief Minister बिहार हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना-2026 का शुभारंभ किया. इस योजना के तहत राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. Government का दावा है कि टिकट पर अनुदान दिए जाने से आम लोग भी किफायती दरों पर हवाई पर्यटन का लाभ उठा सकेंगे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए Chief Minister ने कहा कि बिहार अब केवल इतिहास और आस्था की भूमि नहीं, बल्कि आधुनिक पर्यटन के एक सशक्त केंद्र के रूप में उभर रहा है.

उन्होंने कहा कि राज्य Government का लक्ष्य बिहार को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करना है और यह योजना उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. Chief Minister ने बताया कि योजना के तहत शुरुआती चरण में Patna, राजगीर, वाल्मीकिनगर और कैमूर के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं संचालित की जाएंगी. 13 जुलाई से टिकटों की बुकिंग शुरू होगी, जबकि 18 जुलाई से प्रत्येक Saturday और Sunday को नियमित उड़ानें संचालित की जाएंगी. उन्होंने पर्यटन विभाग से एयर टूरिज्म का और विस्तार करने तथा निजी क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने का भी आग्रह किया.

सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार भगवान बुद्ध, भगवान महावीर, नालंदा विश्वविद्यालय और प्राचीन मगध की समृद्ध विरासत का केंद्र रहा है. राज्य Government का उद्देश्य इन ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाना और अधिक से अधिक पर्यटकों को आकर्षित करना है. उन्होंने कहा कि पर्यटन केवल भ्रमण का माध्यम नहीं, बल्कि रोजगार, निवेश और आर्थिक विकास का मजबूत आधार है.

उन्होंने कहा कि Government होम स्टे, स्थानीय हस्तशिल्प, लोक संस्कृति, पारंपरिक व्यंजनों और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देकर गांवों तक पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.

Chief Minister ने कहा कि राज्य में पर्यटन अवसंरचना को विश्वस्तरीय बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है. नए पर्यटन सर्किट विकसित किए जा रहे हैं और पर्यटन क्षेत्र में निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए पीपीपी मॉडल को प्रोत्साहित किया जा रहा है. उन्होंने जेपी गंगा पथ से सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोप-वे विकसित करने की परिकल्पना का भी उल्लेख किया.

उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi के ‘विकसित भारत’ के संकल्प और पूर्व Chief Minister नीतीश कुमार के ‘समृद्ध बिहार’ के विजन को साकार करने की दिशा में राज्य Government प्रतिबद्ध है. उनके अनुसार, हेली-टूरिज्म एवं एयर टूरिज्म सेवा योजना पर्यटन, निवेश और रोजगार को नई गति देने के साथ बिहार को देश के अग्रणी पर्यटन राज्यों की श्रेणी में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी.

कार्यक्रम के दौरान Chief Minister ने बिहार पर्यटन नीति-2023 के तहत हितधारकों को डमी चेक तथा Chief Minister होम स्टे प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए. इस अवसर पर उपChief Minister विजय कुमार चौधरी, उपChief Minister बिजेंद्र प्रसाद यादव, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता तथा पर्यटन विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

–

एमएनपी/पीएम

Leave a Comment