
Ahmedabad, 5 जुलाई . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल ने Sunday को Ahmedabad-गांधीनगर कॉरिडोर पर राज्य के पहले शहरी केबल-स्टेड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया. इसके साथ ही बढ़ते ट्रैफिक को देखते हुए कोबा सर्कल और भाट सर्कल के बीच नर्मदा मुख्य नहर पर बने मौजूदा छह लेन के पुल को 12 लेन तक चौड़ा करने की परियोजना की आधारशिला भी रखी गई.
गांधीनगर-एयरपोर्ट रोड पर भाट सर्कल में बना यह फ्लाईओवर 1.48 किलोमीटर लंबा है. इसका निर्माण करीब 175 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है. यह परियोजना राज्य के सड़क एवं भवन विभाग और Ahmedabad शहरी विकास प्राधिकरण की 50:50 फीसदी साझेदारी से पूरी की गई है. राज्य Government के अनुसार, यह Gujarat के किसी शहरी क्षेत्र में बनाया गया पहला केबल-स्टेड फ्लाईओवर है.
Government ने नर्मदा मुख्य नहर पर कोबा सर्कल के पास बने मौजूदा छह लेन पुल के दोनों ओर तीन-तीन लेन के नए पुलों के निर्माण को भी मंजूरी दी है. इस परियोजना पर करीब 48 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.
Government का कहना है कि इस विस्तार का उद्देश्य कोबा सर्कल और भाट सर्कल के बीच बनने वाली ट्रैफिक की बाधा को खत्म करना और भविष्य में बढ़ने वाले वाहनों के दबाव को आसानी से संभालना है.
Ahmedabad-गांधीनगर कॉरिडोर राज्य की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है. Government के मुताबिक, गांधीनगर-कोबा-एयरपोर्ट रोड और एसपी रिंग रोड पर हर दिन 1.93 लाख से अधिक वाहन गुजरते हैं.
भाट सर्कल पर अक्सर भारी ट्रैफिक जाम लगता था, जिससे यात्रियों को देरी के साथ-साथ ईंधन की भी अधिक खपत होती थी. अब नए फ्लाईओवर के शुरू होने से एसपी रिंग रोड का ट्रैफिक फ्लाईओवर के नीचे से गुजरेगा जबकि Ahmedabad और गांधीनगर के बीच आने-जाने वाले वाहन फ्लाईओवर का इस्तेमाल करेंगे. इससे दोनों दिशाओं का ट्रैफिक अलग-अलग रहेगा और जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी.
परियोजना के तहत एसपी रिंग रोड, वडोदरा और सूरत की ओर जाने वाले वाहनों के लिए दोनों तरफ तीन-तीन लेन की छह लेन सर्विस रोड भी बनाई गई हैं.
इस मौके पर सांसद हसमुखभाई पटेल, गांधीनगर की विधायक रीता पटेल और अल्पेश ठाकोर, गांधीनगर की मेयर मीरा पटेल, भाजपा शहर अध्यक्ष आशीष दवे, सड़क एवं भवन विभाग के सचिव प्रभात पटिया, समेत कई वरिष्ठ Governmentी अधिकारी मौजूद रहे.
–
वीकेयू/पीएम