‘सेवा, सुशासन, सुरक्षा और विश्वास के पुनर्जागरण की गौरवगाथा’, सीएम योगी-धामी ने मोदी सरकार के 12 साल को सराहा

Lucknow, 8 जून . उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र Government के 12 वर्षों को गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास के पुनर्जागरण का स्वर्णिम काल बताया.

उन्होंने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, Prime Minister आवास, जल जीवन मिशन और स्वच्छ India जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हुए ‘अंत्योदय से विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने का मार्ग प्रशस्त किया है. सीएम योगी ने कहा कि यह 12 वर्षों की यात्रा केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की नहीं, बल्कि उन करोड़ों परिवारों के सशक्तिकरण की कहानी है, जिन्हें पहली बार शासन की संवेदनशीलता और विकास का प्रत्यक्ष लाभ मिला.

Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में गरीब-कल्याण के 12 वर्ष India के करोड़ों वंचित परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और विश्वास के पुनर्जागरण की गौरवगाथा हैं. अंत्योदय को समर्पित इन युगांतरकारी वर्षों में गरीब-कल्याण केवल शासन की प्राथमिकता नहीं, बल्कि उसका संस्कार बना. जन धन योजना ने बैंकिंग सेवाओं के द्वार खोले, उज्ज्वला योजना ने मातृशक्ति को धुएं से मुक्ति दिलाई, स्वच्छ India मिशन ने गरिमा का संरक्षण किया, जल जीवन मिशन ने घर-घर तक जीवनधारा पहुंचाई और Prime Minister आवास योजना ने लाखों परिवारों को पक्की छत का विश्वास दिया. प्रत्यक्ष लाभ अंतरण ने पारदर्शिता को सशक्त किया, आयुष्मान India ने स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच प्रदान किया और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं ने करोड़ों परिवारों के जीवन में नया आत्मविश्वास जगाया.”

उन्होंने आगे लिखा कि ‘विकसित भारत’ की आधारशिला को मजबूत करती यह 12 वर्षों की यात्रा केवल योजनाओं की नहीं, बल्कि उन घरों की यात्रा है, जहां पहली बार सुविधाएं पहुंचीं, उन परिवारों की यात्रा है, जिन्हें पहली बार लगा कि Government उनके द्वार तक पहुंची है. Chief Minister ने कहा कि गरीब और वंचित के जीवन में आशा, अवसर और आत्मविश्वास का नया अध्याय लिखते इन ऐतिहासिक 12 वर्षों के लिए Prime Minister का हार्दिक आभार.

वहीं, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”Prime Minister मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर देश में विकास की एक नई धारा प्रवाहित हुई है. अंत्योदय के मंत्र के साथ करोड़ों गरीब, वंचित और जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. जनधन खाते, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल, स्वच्छ India मिशन और पीएम आवास योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं ने गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान, सुरक्षा और आत्मविश्वास देने का कार्य किया है. गरीब कल्याण और जनभागीदारी के इस संकल्प के साथ आज देश “विकसित भारत” के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है. हमारी डबल इंजन Government उत्तराखंड में भी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है.”

विकेटी/एसके

Leave a Comment