
मसूरी, 8 जून . पर्यटन नगरी मसूरी के प्रसिद्ध माल रोड पर एक युवक द्वारा कार की छत पर बैठकर हुड़दंग मचाने का वीडियो social media पर तेजी से वायरल होने के बाद स्थानीय Police ने तुरंत कार्रवाई की है. Police ने लाल रंग की ब्रेजा कार को सीज कर लिया और युवक के खिलाफ चालान दर्ज किया है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि उत्तराखंड के नंबर वाली कार की छत पर बैठा एक युवक सार्वजनिक स्थान पर स्टंट करता हुआ और हुड़दंग मचाता नजर आ रहा था. यह घटना माल रोड पर हुई, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक घूमने आते हैं. वीडियो देखते ही मसूरी Police ने संज्ञान लिया और त्वरित जांच शुरू कर दी.
Police जांच में युवक की पहचान शिवम निवासी भगवानपुर, हरिद्वार के रूप में हुई. कोतवाली मसूरी Police ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार को सीज कर दिया है. साथ ही युवक के खिलाफ Police एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत चालान काटा गया है. युवक शिवम ने अपनी गलती मान ली और Police के सामने माफी भी मांगी. Police ने उसे सख्त चेतावनी दी है कि भविष्य में ऐसी किसी भी हरकत को दोहराया तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
मसूरी Police अधीक्षक ने बताया कि social media पर वायरल हो रहे किसी भी घटना पर उनकी टीम लगातार नजर रख रही है. खासकर पर्यटन सीजन में माल रोड जैसे संवेदनशील इलाकों में यातायात नियमों का उल्लंघन और सार्वजनिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है.
मसूरी में पर्यटकों की भारी भीड़ रहती है. ऐसे में इस तरह की घटनाएं न सिर्फ यातायात को प्रभावित करती हैं बल्कि पर्यटकों की सुरक्षा और छवि को भी नुकसान पहुंचाती हैं. Police ने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखें और यातायात नियमों का पालन करें.
–
एससीएच/पीएम