एमएलसी चुनाव में एनडीए उम्मीदवारों की जीत तय, दीपक प्रकाश पर फैसला शीर्ष नेतृत्व का विषय: माधव आनंद

Patna, 8 जून . राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के विधायक दल के नेता और विधायक माधव आनंद ने बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की एकजुटता पर भरोसा जताते हुए कहा कि एनडीए के सभी उम्मीदवार निर्विरोध जीत दर्ज करेंगे. उन्होंने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और गठबंधन पूरी तरह मजबूत स्थिति में है.

माधव आनंद ने कहा कि एनडीए की ओर से उम्मीदवारों का नामांकन हो चुका है और इसमें किसी प्रकार की दुविधा या असमंजस की स्थिति नहीं है. उन्होंने सभी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी जीत के बाद विधान परिषद में एनडीए और अधिक मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि सभी निर्वाचित सदस्य Prime Minister Narendra Modi और Chief Minister नीतीश कुमार के विजन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे तथा Government की नीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने में योगदान देंगे.

बिहार की सम्राट चौधरी Government में मंत्री दीपक प्रकाश के एमएलसी के लिए नामांकन न दाखिल करने को लेकर माधव आनंद ने टिप्पणी करने से परहेज किया. उन्होंने कहा कि दीपक प्रकाश वर्तमान में मंत्री हैं और उन्हें टिकट देने या न देने का निर्णय एनडीए के शीर्ष नेतृत्व का विषय है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वह इस मुद्दे पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं और गठबंधन का शीर्ष नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह सभी सहयोगी दलों को स्वीकार होगा.

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पहले भी एनडीए का हिस्सा थी, वर्तमान में भी गठबंधन के साथ है और भविष्य में भी बनी रहेगी. नाराजगी की अटकलों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए परिवार पूरी तरह एकजुट है. उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी बड़े Political परिवार में समय-समय पर छोटे-मोटे मतभेद या समस्याएं सामने आती रहती हैं, लेकिन उनका समाधान भी आपसी बातचीत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में निकाल लिया जाता है.

माधव आनंद ने इंडिया गठबंधन पर कहा कि इंडिया गठबंधन लगातार चुनाव दर चुनाव हार का सामना कर रहा है और उसके घटक दलों के बीच न तो समन्वय है और न ही नेतृत्व को लेकर स्पष्टता. उनके अनुसार गठबंधन के भीतर कोई ऐसा सर्वमान्य नेता नहीं है, जिसे सभी दल स्वीकार करते हों.

उन्होंने कहा कि एनडीए में नेतृत्व को लेकर कोई भ्रम नहीं है और Prime Minister Narendra Modi गठबंधन के सर्वोच्च नेता हैं. उनके नेतृत्व में सभी दल और कार्यकर्ता मिलकर काम कर रहे हैं.

पीआईएम/डीकेपी

Leave a Comment