आस्था से जुड़े मुद्दे पर सियासत नहीं करनी चाहिए: गुलाम अली खटाना

New Delhi, 4 जुलाई . BJP MP गुलाम अली खटाना ने राम मंदिर चंदा चढ़ावा विवाद पर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि आस्था से जुड़े मुद्दे पर सियासत नहीं करनी चाहिए. से बात करते हुए BJP MP ने कहा कि राम मंदिर से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है.

उन्होंने कहा कि राम मंदिर में चंदा चोरी होने से सभी को दुख हुआ है, लेकिन इसके साथ एक बहुत महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पर सियासत नहीं करनी चाहिए. Samajwadi Party और कांग्रेस इस मुद्दे पर सियासत कर रही हैं. प्रदेश Government ने मामले को दबाया नहीं, बल्कि तुरंत एक्शन लिया. एसआईटी बनाई गई, गिरफ्तारियां हुईं और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी और सजा जरूर मिलेगी.

संसद सत्र का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के सांसद Lok Sabha और राज्यसभा में जनता के हित के मुद्दे उठाएं. संसद का समय हुल्लड़बाजी और बर्बादी में नहीं लगाना चाहिए. देश की जनता संसद सत्र से बहुत उम्मीदें रखती है.

चुनाव आयोग और एसआईआर का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है.

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग का उद्देश्य है कि केवल सही नागरिक ही वोटर बनें. मृत व्यक्तियों के नाम, दो जगह नाम दर्ज होने जैसे गलत वोटरों को हटाया जाना चाहिए, ताकि लोकतंत्र पर जनता का भरोसा बना रहे.

पीएम मोदी के एक बयान का समर्थन करते हुए BJP MP ने कहा कि कोरोना काल में हम सभी ने देखा कि कैसे Prime Minister मोदी ने देश को संभाला. बड़े-बड़े देशों में अफरातफरी मच गई थी. दूसरी ओर अभी जो ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच कई देशों में मुश्किल आई, लेकिन पीएम मोदी की लीडरशिप में India की जनता को परेशानी नहीं हुई.

सिंधु जल संधि का जिक्र करते हुए BJP MP ने कहा कि पानी जम्मू-कश्मीर की जनता का है, लेकिन संधि की वजह से सारा पानी Pakistan को दे दिया गया. Pakistan इसके बदले में धोखा करता है. पहलगाम में आतंकी हमला, बॉर्डर पर गोलीबारी और जम्मू-कश्मीर के युवाओं को ड्रग्स से बर्बाद करने जैसी घटनाएं होती हैं. BJP MP ने कहा कि खून और पानी साथ नहीं रह सकते.

डीकेएम/वीसी

Leave a Comment