‘बिहार क्रिकेट के इतिहास में सुनहरा दिन’: बीसीए अध्यक्ष ने सूर्यवंशी के ऐतिहासिक डेब्यू पर तारीफ की

Patna, 4 जुलाई . 15 साल और 99 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरने के साथ सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया. वैभव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू करने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर बन गए. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के अध्यक्ष हर्षवर्धन ने इसे ‘बिहार क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरा दिन’ और पूरे राज्य के लिए बहुत गर्व की बात बताया.

वैभव सूर्यवंशी को संजू सैमसन के स्थान पर प्लेइंग इलेवन में मौका मिला. अपने डेब्यू मैच में वैभव ने 14 रन बनाए. वह विल जैक्स की गेंद पर स्टंप आउट हो गए. हर्षवर्धन ने Saturday को बीसीए के एक बयान में कहा, “आज का दिन बिहार क्रिकेट के इतिहास में एक सुनहरे दिन के तौर पर याद किया जाएगा. इतनी कम उम्र में India का प्रतिनिधित्व करना वैभव सूर्यवंशी के लिए और पूरे राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है. अपनी कड़ी मेहनत, अनुशासन और बेहतरीन टैलेंट से उन्होंने साबित कर दिया है कि जब लगन और मौका एक साथ मिलते हैं, तो कोई भी सपना नामुमकिन नहीं होता. महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर उन्होंने इतिहास रचा है. मैं बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से वैभव और उनके परिवार को दिल से बधाई देता हूं और उनके लंबे, सफल और शानदार इंटरनेशनल करियर की कामना करता हूं.”

वैभव सूर्यवंशी ने सचिन तेंदुलकर और शेफाली वर्मा के लंबे समय से चले आ रहे रिकॉर्ड को तोड़ा है. शेफाली पहले पुरुषों और महिलाओं दोनों सर्किट में India के लिए डेब्यू करने वालीं सबसे युवा क्रिकेटर थीं.

तेंदुलकर ने नवंबर 1989 में 16 साल और 205 दिन की उम्र में कराची में Pakistan के खिलाफ टेस्ट मैच में India के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं, साल 2019 में सूरत में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शेफाली ने 15 साल और 239 दिन की उम्र में पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था.

बीसीए सचिव जियाउल अर्फिन ने कहा कि सूर्यवंशी का तेजी से आगे बढ़ना राज्य में ग्रासरूट क्रिकेट इंफ्रास्ट्रक्चर में लगातार हो रहे सुधार और बदलाव को दिखाता है. उन्होंने कहा, “India के लिए वैभव सूर्यवंशी का अंतरराष्ट्रीय डेब्यू सिर्फ उनकी अपनी कामयाबी नहीं है, बल्कि यह वर्षों की कड़ी मेहनत और बिहार में क्रिकेट के लगातार विकास का नतीजा है. आज उन्होंने जो इतिहास रचा है, वह राज्य के हर जिले के युवा क्रिकेटर्स को प्रेरित करेगा.

उन्होंने कहा, “इतनी कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर उन्होंने दिखाया है कि सही प्लेटफॉर्म और सही मार्गदर्शन मिलने पर टैलेंट को दुनिया भर में पहचान मिल सकती है. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन को वैभव पर बहुत गर्व है और हम उनके लंबे, सफल और शानदार इंटरनेशनल करियर की कामना करते हैं.”

आरएसजी

Leave a Comment