
Lucknow, 5 जुलाई . उत्तर प्रदेश के उपChief Minister केशव प्रसाद मौर्य ने राम मंदिर चढ़ावा मामले को लेकर Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े मामले की Government और ट्रस्ट दोनों स्तर पर निष्पक्ष जांच जारी है और कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा है.
उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव तथ्यों की अनदेखी कर भ्रामक और मनगढ़ंत बयान देकर राम मंदिर के मुद्दे पर ओछी राजनीति कर रहे हैं. साथ ही उन्होंने सपा शासनकाल में रामभक्तों पर हुई गोलीबारी का भी जिक्र करते हुए विपक्ष को अपनी पुरानी भूमिका याद रखने की नसीहत दी.
उप Chief Minister ने social media मंच एक्स पर लिखा है कि भगवान श्रीराम मंदिर में चढ़ावे को लेकर Government और ट्रस्ट दोनों की तरफ से निरंतर जांच प्रक्रिया जारी है. कुछ भी छिपाया नहीं जा रहा है. ऐसे में सपा बहादुर अखिलेश यादव अपनी ओछी राजनीति के चलते लगातार श्रीराम मंदिर पर भ्रामक और मनगढ़ंत बयानबाजी करने से बाज नहीं आ रहे हैं. प्रभु श्रीराम जी के नाम पर राजनीति नहीं, बल्कि सत्यनिष्ठा और जवाबदेही की जरूरत है. सपा शासनकाल में निहत्थे रामभक्तों का खून बहा था, सपा बहादुर को उसे भी याद रखना चाहिए.
बता दें कि इससे पहले Samajwadi Party के मुखिया अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा गड़बड़ी के मुद्दे पर भाजपा और मंदिर प्रबंधन को घेरते हुए कहा था कि यह मामला अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन चुका है और इससे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है.
उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न धार्मिक और सामाजिक संगठन इस विषय पर आपस में चर्चा कर रहे हैं तथा जनता सच्चाई को समझ चुकी है. उनके अनुसार, इस पूरे प्रकरण ने लोगों की श्रद्धा और विश्वास पर गहरा आघात पहुंचाया है. उन्होंने एआई-निर्मित वीडियो साझा कर चुके हैं. वीडियो के साथ उन्होंने, “क्या फिर से चले गए वनवास?” लिखते हुए Government और मंदिर प्रबंधन पर सवाल उठाए थे. उनके इस पोस्ट के बाद प्रदेश की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया.
–
विकेटी/डीकेपी