
New Delhi, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi ने ‘विकसित India संकल्प सभा’ में देश के भविष्य को लेकर बड़ा भरोसा जताया. उन्होंने कहा कि India में चुनौतियां हैं लेकिन 140 करोड़ समाधान भी हैं.
पीएम मोदी ने कहा, “आज दुनिया India के पायलट की बात कर रही है. एक दिन ऐसा भी आएगा जब दुनिया ‘मेड इन इंडिया’ विमान की बात करेगी. ये लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों और लगातार कड़ी मेहनत से हासिल किए जाएंगे. India के सामने चुनौतियां हो सकती हैं लेकिन हमारे पास 140 करोड़ समाधान भी हैं.”
पीएम मोदी ने स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो का जिक्र किया. उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि एक दिन, एक अद्भुत, गौरवशाली और महान India का उदय होगा. महर्षि अरबिंदो ने भी कहा था कि India के भाग्य का सूरज जरूर उगेगा और उसकी रोशनी पूरे विश्व को आलोकित करेगी. अदम्य साहस और अमिट जिजीविषा में तपे हमारे वो पूर्वज, हम उन्हीं की संतान हैं, उन्हीं के तप, त्याग और बलिदानों का परिणाम है.”
Prime Minister ने कहा, “आज हमारे पास एक ऐसा देश है, जहां हमारे सपने स्वतंत्र हैं और उन्हें पूरा करने का सामर्थ्य भी हमारे पास है. आज ही हम खुद ही अपनी नियति के नियंता हैं.”
उन्होंने कहा कि अब देश के लिए बड़े और महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय करने का समय है. उन्होंने कहा, “यह हमारे देश के लिए बड़े लक्ष्य तय करने का समय है. ऐसे लक्ष्य जो असाधारण और महत्वाकांक्षी हों. एक बेहतर भारत. दुनिया की शीर्ष तीन अर्थव्यवस्थाओं में शामिल भारत. गरीबी से मुक्त भारत. हर क्षेत्र में नेतृत्व करने वाला भारत. चाहे शिक्षा हो, मनोरंजन, स्वास्थ्य और कल्याण, खेल, इनोवेशन या टेक्नोलॉजी, दुनिया India की ओर देखे. हमारे लक्ष्य ऐसे होने चाहिए कि हर क्षेत्र में तिरंगा गर्व के साथ लहराए.”
उन्होंने कहा कि 2026 में हम जो विकसित India का सपना देख रहे हैं, वो जरूर पूरा होगा. उन्होंने कहा, “आज 2026 में हम विकसित India को जो सपना देख रहे हैं, वो अवश्य पूरा होगा. कोई कारण ही नहीं है कि India अब रुके. 100 साल पहले तो हम 40 करोड़ से भी कम थे, आज हम 140 करोड़ से भी ज्यादा हैं. 140 करोड़ देशवासी मिलकर 2047 का विकसित India बनाएंगे और जरूर बनाएंगे.”
पीएम मोदी ने गरीबी हटाने की उपलब्धि का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, “जो बात कभी नामुमकिन लगती थी, वह अब मुमकिन हो गई है. किसने सोचा होगा कि एक दशक के भीतर 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकल सकते हैं? फिर भी India ने इसे कर दिखाया. इसीलिए मुझे 140 करोड़ भारतीयों की ताकत और क्षमता पर भरोसा है. 25 वर्षों के अनुभव के बाद, मैं पूरे भरोसे के साथ कह सकता हूं कि हम अपनी आंखों के सामने India का बदलाव देख रहे हैं.”
बता दें कि ‘विकसित India संकल्प सभा’ Prime Minister Narendra Modi के सार्वजनिक सेवा में 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ के तहत आयोजित किया गया एक प्रमुख राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय कार्यक्रम है. इसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक India को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाना और केंद्र Government की विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक सुनिश्चित करना है.
–
वीकेयू/पीएम