
गिरिडीह, 7 अक्टूबर . Jharkhand के गिरिडीह में इंजीनियरिंग के एक 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. Tuesday देर रात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के शीतलपुर स्थित किराए के मकान में छात्र गंभीर हालत में मिला. उसे तत्काल सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया.
Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के पगवारा निवासी सौरव राज के रूप में हुई है. उसके पिता विनय कुमार दास ने Wednesday सुबह गिरिडीह नगर थाना पहुंचकर Police के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया. उन्होंने बताया कि सौरव ने करीब एक वर्ष पहले गिरिडीह स्थित एसआईटी में इंजीनियरिंग में दाखिला लिया था. वह शीतलपुर में लाला शर्मा के मकान में किराए रहता था.
पिता के अनुसार, Tuesday रात करीब 9.10 बजे मकान मालिक की बेटी तनी कुमारी ने फोन कर सौरव के कमरे में गंभीर स्थिति में मिलने की जानकारी दी. सूचना मिलते ही परिजन दुमका से गिरिडीह के लिए रवाना हो गए. इस बीच सौरव के एक दोस्त को भी घटना की जानकारी मिली. वह उसके कमरे पर पहुंचा, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था. इसके बाद खिड़की के रास्ते कमरे में पहुंचकर सौरव को बाहर निकाला गया और स्थानीय लोगों की मदद से उसे सदर अस्पताल ले जाया गया.
परिजन रात करीब 11.50 बजे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने सौरव को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद Police की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. Police के अनुसार, छात्र के कमरे की स्थिति और घटनाक्रम की जांच की जा रही है. छात्र की कलाई पर चोट के निशान भी मिलने की बात सामने आई है. हालांकि, Police ने अभी मौत के कारण को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं बताया है.
Police छात्र की पढ़ाई, हाल के घटनाक्रम और निजी परिस्थितियों समेत विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटा रही है. उसके दोस्तों और मकान के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि घटना से पहले छात्र की स्थिति कैसी थी और आखिर किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई. Police का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
–
एसएनसी/एसके