प्रधानमंत्री ने कभी भी एनडीए के सहयोगियों को सिर्फ आंकड़ों के तौर पर नहीं देखा : एचडी कुमारस्वामी

Bengaluru, 7 अक्टूबर . Prime Minister Narendra Modi के जनसेवा के25 साल पूरे होने पर जेडीएस नेता और Union Minister एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि Prime Minister ने एनडीए के सहयोगियों को योगदान देने के लिए जगह और आजादी दी है.

एचडी कुमारस्वामी ने कहा कि पीएम मोदी की यह यात्रा भरोसे, आपसी सम्मान और राष्ट्र के प्रति साझा प्रतिबद्धता के आधार पर गठबंधन सहयोगियों के साथ रिश्ते बनाने और निभाने की उनकी क्षमता को दिखाती है.

Union Minister ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि सहयोगी के तौर पर उनके अनुभव में जो बात सबसे अलग रही, वो सिर्फ पीएम मोदी की लंबी Political यात्रा नहीं बल्कि उन्होंने Political दायरे में रिश्तों को जिस तरह से बनाए रखा है, वो भी है.

उन्होंने कहा कि पीएम Narendra Modi ने दिखाया है कि गठबंधन की राजनीति भरोसे, आपसी सम्मान और देश के प्रति साझा प्रतिबद्धता पर बन सकती है.

एचडी कुमारस्वामी ने कहा, “Prime Minister ने कभी भी एनडीए के सहयोगियों को सिर्फ आंकड़ों के तौर पर नहीं देखा. बल्कि, उन्होंने सहयोगियों को योगदान देने के लिए जगह और आजादी दी है, उनकी चिंताओं को सुना है और बड़े राष्ट्रीय प्रयास में बराबर के साझेदार के तौर पर उनके साथ काम किया है.”

उनके मुताबिक, अलग-अलग नजरियों को समायोजित करने और साथ ही बड़े राष्ट्रीय हित को केंद्र में रखने की पीएम मोदी की क्षमता एनडीए की एक बड़ी ताकत रही है.

एचडी कुमारस्वामी ने कहा, “मैंने खुद इस दृष्टिकोण का अनुभव किया है. उन्होंने एनडीए सहयोगियों को पूरी आजादी दी है और साथ ही जब भी जरूरत पड़ी, मार्गदर्शन भी दिया है.”

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सहयोगियों के प्रति दृष्टिकोण में आपसी विश्वास और जिम्मेदारी का भाव है, जिसने एनडीए को एक स्थिर और प्रभावी Political साझेदारी बनाए रखने में मदद की है.

एचडी कुमारस्वामी ने बताया कि Narendra Modi 7 अक्टूबर 2001 को Gujarat के Chief Minister बने थे और 2014 में Prime Minister बनने से पहले 13 साल तक राज्य की सेवा की थी. Prime Minister के तौर पर Narendra Modi ने दो पूरे कार्यकाल पूरे कर लिए हैं और अब तीसरे लगातार कार्यकाल में प्रवेश कर चुके हैं.

Union Minister ने पीएम मोदी के कार्यकाल की कई बड़ी उपलब्धियां गिनाईं, जिनमें डिजिटल इंडिया, जन धन, GST, आयुष्मान भारत, इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार, गति शक्ति, अनुच्छेद 370 हटाना, चंद्रयान-3 और आत्मनिर्भर India की पहल शामिल हैं.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में India की वैश्विक मौजूदगी भी बढ़ी है और राष्ट्रीय विकास का एजेंडा और भी महत्वाकांक्षी हुआ है.

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के मौके पर एचडी कुमारस्वामी ने Prime Minister को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि आने वाले साल विकसित India की यात्रा को और मजबूत करेंगे.

–

वीकेयू/पीएम

Leave a Comment