भारी बारिश और भूस्खलन से पुणे-मुंबई संपर्क बाधित, एक्सप्रेसवे और पुराना हाईवे अगले आदेश तक बंद

पुणे, 6 जुलाई . Maharashtra में लगातार हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है. भारी वर्षा के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आई हैं, जिनके कारण पुणे-Mumbai एक्सप्रेसवे और पुराना Mumbai -पुणे हाईवे अगले आदेश तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोनों दिशाओं में वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है. इससे राज्य के दो प्रमुख शहरों के बीच सड़क संपर्क लगभग ठप हो गया है.

पुणे जिला प्रशासन की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, लगातार हो रही बारिश और भूस्खलन के बढ़ते खतरे को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. Maharashtra राज्य सड़क विकास निगम ने बताया कि पुणे से Mumbai जाने वाली लेन पर कनेक्टिंग लिंक रोड के टनल-2 के एग्जिट गेट के पास बड़ा भूस्खलन हुआ है. इसके बाद सुबह करीब चार बजे से ही ट्रैफिक डायवर्ट किया जा रहा है. हाईवे ट्रैफिक Police, एमएसआरडीसी और अन्य एजेंसियां संयुक्त रूप से मलबा हटाने और मार्ग को सुरक्षित बनाने में जुटी हैं, लेकिन लगातार बारिश राहत कार्यों में बाधा बन रही है.

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें. यदि सफर करना जरूरी हो तो घर से निकलने से पहले प्रशासन और हाईवे Police द्वारा जारी ताजा ट्रैफिक अपडेट अवश्य देखें. हाईवे पर फंसे वाहन चालकों से भी ट्रैफिक Police के निर्देशों का पालन करने और धैर्य बनाए रखने की अपील की गई है.

सिर्फ सड़क मार्ग ही नहीं, रेल सेवाएं भी भारी बारिश और भूस्खलन से प्रभावित हुई हैं. रेलवे अधिकारियों के अनुसार, Mumbai डिवीजन के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में ठाकुरवाड़ी और मंकी हिल लूप केबिन सेक्शन तथा अप मेन लाइन पर भूस्खलन के कारण ट्रेन संचालन बाधित हुआ है. इसके चलते Mumbai -नासिक मार्ग की कई Express Trainें रद्द कर दी गई हैं, जबकि कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है. रेलवे ने यात्रियों से स्टेशन के लिए रवाना होने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जांचने की सलाह दी है.

वहीं, Mumbai और पुणे Maharashtra के दो सबसे बड़े आर्थिक और औद्योगिक केंद्र हैं, जिनके बीच प्रतिदिन लाखों लोग आवागमन करते हैं. सड़क और रेल दोनों मार्ग प्रभावित होने से हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति और सुरक्षा समीक्षा के बाद ही मार्गों को दोबारा खोला जाएगा. तब तक लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील की गई है.

एसएके/एएस

Leave a Comment