जमशेदपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड में भाजपा नेता और डीडी बार के मालिक नीरज सिंह राजस्थान से गिरफ्तार

जमशेदपुर, 6 जुलाई . जमशेदपुर में करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह की हत्या के नामजद आरोपी डीडी बार के मालिक और भाजपा नेता नीरज सिंह को Rajasthan के सीकर जिले से गिरफ्तार किया गया है. वहीं, मामले में बार के मैनेजर विजय कुमार को Odisha से हिरासत में लिया गया है.

Police अधिकारियों के अनुसार नीरज सिंह की गिरफ्तारी Sunday देर शाम मोबाइल सर्विलांस के आधार पर की गई. जमशेदपुर Police द्वारा उपलब्ध कराए गए लोकेशन के आधार पर सीकर Police ने उन्हें खाटू श्याम धाम के पास पकड़ा. बताया गया कि वह अपने पुत्र के साथ मंदिर में दर्शन के लिए जा रहे थे. उनकी गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है, जब Monday को उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर अदालत में सुनवाई प्रस्तावित थी.

मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (एसआईटी) नीरज सिंह की तलाश में लगातार मानगो स्थित उनके आवास समेत कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इस दौरान Police ने उनके आवास से करीब 3.5 करोड़ रुपये मूल्य की एक लग्जरी कार सहित दो वाहन जब्त किए थे. Police टीमों ने कोलकाता, Bengaluru और अन्य राज्यों में भी उनकी तलाश की थी.

गौरतलब है कि 27 जून की रात बिष्टुपुर स्थित डीडी बार परिसर में हिमांशु सिंह, प्रत्युष आनंद और उनके साथियों का दूसरे पक्ष से विवाद हुआ था. आरोप है कि इसके बाद कुल्हाड़ी, चाकू, चापड़ और अन्य धारदार हथियारों से हमला किया गया, जिसमें हिमांशु सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान 29 जून को टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में उनकी मौत हो गई, जबकि प्रत्युष आनंद का इलाज कोलकाता के एक अस्पताल में चल रहा है.

मृतक के पिता अरविंद सिंह की शिकायत पर बिष्टुपुर थाने में नीरज सिंह, विजय कुमार, सोनू राम सरदार, विश्वनाथ मंडल, राहुल, राज लोहार, अमित लोहार समेत कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. Police अब तक तीन नाबालिगों सहित सोनू राम सरदार और राज लोहार को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. Police के अनुसार मामले का मुख्य शूटर और दो लाख रुपये का इनामी आरोपी विश्वनाथ मंडल अब भी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

एसएनसी/एएस

Leave a Comment