देश के जेनजी जाग गए हैं, अब भाजपा को उखाड़ कर फेंक देंगे : अजय राय

Lucknow, 22 अगस्त . उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि देश का जेनजी अब जागरूक हो चुका है और आने वाले समय में भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा.

Lucknow में से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पहले भाजपा राहुल गांधी के कार्यक्रम को फ्लॉप और असफल बता रही थी, लेकिन अब कार्यक्रम में लोगों को जुटाने के लिए पैसे खर्च करने का आरोप लगा रही है. अजय राय ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कार्यक्रम के लिए कोई पैसा खर्च नहीं किया गया. केवल कार्यक्रम स्थल पर टेंट लगाया गया था और प्रयागराज में भी छात्र अपनी इच्छा से कार्यक्रम में पहुंचे थे. अब तो पुणे के छात्र भी राहुल गांधी से बात कर रहे हैं, इससे एक चीज तो साफ है कि राहुल गांधी के साथ देश का जेनजी है.

उत्तर प्रदेश में नेताओं को बुलेटप्रूफ जैकेट दिए जाने के फैसले पर अजय राय ने कहा कि Government चाहे 52 जैकेट दे या 100, सवाल आम लोगों की सुरक्षा का है. उन्होंने प्रदेश में हुई विभिन्न आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए कानून-व्यवस्था को लेकर योगी Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि आम लोग अपराध का शिकार हो रहे हैं और अपराधियों में Police का भय नहीं रह गया है.

अजय राय ने बच्चों और महिलाओं के खिलाफ कथित अपराधों का भी जिक्र करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं. उन्होंने Government पर कानून-व्यवस्था संभालने में विफल रहने का आरोप लगाया.

Lucknow में डबल मर्डर और सुसाइड को अजय राय ने बेहद दुखद घटना बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की राजधानी में दिनदहाड़े बैंक कर्मचारी की गोली मारकर हत्या की जा रही है और अपराधियों में कानून का डर नहीं है.

उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा कि Government बड़ी-बड़ी बातें कर रही है, जबकि हत्या जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. उन्होंने प्रशासन और संबंधित थाने के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

‘वंदे मातरम’ को लेकर भाजपा के प्रस्ताव पर अजय राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख से अपील की है कि वे संघ के कार्यक्रमों में ‘वंदे मातरम’ को सार्वजनिक रूप से स्थान दें.

डीकेएम/एबीएम

Leave a Comment