Skip to content
Sunday, 1 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध

नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

नकली सोना दिखाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा, 14 अगस्त . ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना Police ने नकली सोना दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाने और असली ज्वैलरी व नकदी ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. Police ने गिरोह के चार आरोपियों और एक महिला आरोपी समेत कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में पीली धातु के मोतियों के गुच्छे और सिक्के, तीन लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन और एक अवैध चाकू बरामद किया गया है.

Police के मुताबिक, आरोपी आम लोगों को नकली सोना दिखाकर लालच देते थे और फिर उन्हें ठगी का शिकार बनाते थे. Police के अनुसार, 10 जुलाई 2026 को फ्यूजन होम्स सोसाइटी की मार्केट में एक महिला के साथ ठगी की घटना सामने आई थी. महिला के पास पहले एक व्यक्ति आकर बैठा. कुछ देर बाद दूसरा व्यक्ति भी वहां पहुंचा और उसने बताया कि उसके मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया है तथा वह अपने घर से पैसे लेकर आया है. इसके बाद पहले से बैठे व्यक्ति ने महिला से कहा कि दोनों मिलकर उसकी मदद कर सकते हैं और उसके पास मौजूद रकम को आपस में बांट सकते हैं.

आरोपी ने महिला को विश्वास में लेने के लिए अपनी सोने की अंगूठी देने की बात कही और महिला से भी अपनी ज्वैलरी देने के लिए कहा. आरोपी की बातों में आकर महिला ने अपनी गले की चेन और कान के कुंडल उसे दे दिए. इसके बाद दोनों आरोपी महिला को गुमराह कर मौके से फरार हो गए. घटना की शिकायत मिलने पर बिसरख थाने में मुकदमा दर्ज कर Police ने आरोपियों की तलाश शुरू की. Police ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस, cctv कैमरों की फुटेज और स्थानीय खुफिया सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की. Friday को Police टीम ने नेफोवा छठ घाट की ग्रीन बेल्ट से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान किशोर राय, विशाल राय, संजू राय, सेवा राम राय और मीना के रूप में हुई है. Police के मुताबिक, आरोपियों के पास से पीली धातु के दो मोतियों के गुच्छे, जिनका कुल वजन 5 किलो 224 ग्राम, तथा पीली धातु के सिक्के, जिनका वजन 3 किलो 338 ग्राम बरामद हुए हैं. इसके अलावा तीन लाख रुपये नकद, विभिन्न कंपनियों के 10 कीपैड मोबाइल फोन, नौ मोबाइल बैट्री, छह स्मार्टफोन और संजू के कब्जे से एक अवैध चाकू बरामद किया गया है.

पूछताछ में मुख्य आरोपी किशोर राय और उसके साथियों ने Police को बताया कि वे मिलकर आम लोगों को नकली सोना दिखाकर ठगी करते थे. आरोपियों का एक तरीका यह भी था कि वे कागजों की गड्डी के ऊपर और नीचे असली नोट लगाकर लोगों को बड़ी रकम होने का विश्वास दिलाते थे. इसके बाद सोने या पैसों के लालच में लोगों को फंसाकर उनसे नकदी अथवा असली ज्वैलरी ले जाते थे.

गिरफ्तार आरोपियों में किशोर राय की उम्र करीब 42 वर्ष, विशाल राय की करीब 21 वर्ष, संजू राय की करीब 30 वर्ष, सेवा राम राय की करीब 60 वर्ष और मीना की करीब 56 वर्ष बताई गई है. सभी मूल रूप से फिरोजाबाद के जैन नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं और वर्तमान में शाहबेरी के युसुफपुर चक में रह रहे थे. Police ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है. Police अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने इससे पहले कितने लोगों को इसी तरीके से ठगी का शिकार बनाया है और बरामद पीली धातु व नकदी का इस्तेमाल किन घटनाओं में किया गया था.

–

पीकेटी/पीएम

Share