गांदरबल पुलिस ने सफापोरा पोस्ट ऑफिस से 4 किलो कोकीन सहित पार्सल पकड़ा, एक गिरफ्तार

गांदरबल, 10 अगस्त . बदले की साजिश में एक पति को नशीले पदार्थों के झूठे मामले में फंसाने की कोशिश नाकाम हो गई. गांदरबल Police ने सफापोरा पोस्ट ऑफिस में भेजे गए संदिग्ध पार्सल को जब्त कर करीब 4 किलो कोकीन-मिश्रित पाउडर, 80 ग्राम चरस, और साइकोट्रोपिक टैबलेट्स बरामद की है.

जानकारी के अनुसार, 8 अगस्त को सफापोरा Police स्टेशन को यूटी के बाहर से आए एक संदिग्ध पार्सल के बारे में पक्की सूचना मिली. पार्सल सफापोरा के एक निवासी के नाम पर भेजा गया था. सूचना मिलते ही एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत First Information Report दर्ज कर जांच शुरू की गई.

पार्सल को सफापोरा पोस्ट ऑफिस में ही रोक लिया गया. प्रक्रिया के अनुसार एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट, एफएसएल टीम, क्राइम टीम और स्निफर डॉग स्क्वाड की मौजूदगी में पार्सल खोला गया. तलाशी के दौरान उसमें छिपाकर रखे गए संदिग्ध नशीले पदार्थ बरामद हुए.

Police ने सामान को तुरंत जब्त कर लिया और पुष्टि के लिए सैंपल एफएसएल लैब भेजे. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि पार्सल में लगभग 4 किलो कोकीन-मिश्रित पाउडर, 80 ग्राम चरस और प्रतिबंधित साइकोट्रोपिक टैबलेट्स थीं. जांच आगे बढ़ने पर Police को पता चला कि यह पूरा मामला बदले की भावना से किया गया था. कंसाइनमेंट पार्सल पाने वाले व्यक्ति को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाने के इरादे से भेजा गया था.

जांच में Police को उसकी पत्नी के पूर्व साथी की भूमिका मिली. आरोपी की पहचान जैनाकोट, श्रीनगर निवासी तारिक अहमद सोफी के रूप में हुई है. Police के अनुसार तारिक ने यूटी के बाहर मौजूद अपने एक संपर्क के जरिए यह कंसाइनमेंट मंगवाकर सफापोरा भेजा था, ताकि पार्सल पाने वाले को कानूनी मामले में फंसाया जा सके. Police ने तारिक सोफी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं.

गांदरबल Police का कहना है कि इस मामले में एक बड़े नेटवर्क के शामिल होने के संकेत मिले हैं. Police अब पता लगा रही है कि नशीले पदार्थ कहां से मंगवाए गए, यूटी के बाहर संपर्क में कौन था, और इस साजिश में और कौन-कौन शामिल हैं.

एससीएच/एबीएम

Leave a Comment