वनडे सीरीज: गुरबाज की तूफानी पारी, आयरलैंड की 3 विकेट से हार, अफगानिस्तान ने बनाई 2-0 से लीड

बेलफास्ट, 10 अगस्त . अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ Monday को सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले गए तीसरे वनडे मैच को 3 विकेट से अपने नाम किया. इसी के साथ मेहमान टीम ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है.

दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था. इस मैच में टॉस भी नहीं हो सका था. अगले मैच में बारिश के चलते 3-3 ओवरों की कटौती हुई और अफगानिस्तान ने 92 रन से जीत हासिल की.

सीरीज के तीसरे मैच में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम 46.3 ओवरों में 206 रन पर सिमट गई. इस टीम ने 19 के स्कोर पर एंड्रयू बालबर्नी (7) का विकेट गंवा दिया था. यहां से कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने कैड कारमाइकल के साथ दूसरे विकेट के लिए 50 गेंदों में 44 रन की साझेदारी की.

पॉल 31 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कैड कारमाइकल ने 52 गेंदों में 4 चौकों के साथ 32 रन की पारी खेली. इस टीम ने 89 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद 128 रन तक अपना आठवां विकेट भी खो दिया था.

यहां से जय मूंदड़ा ने गैविन होए के साथ 9वें विकेट के लिए 97 गेंदों में 76 रन जुटाकर टीम को 200 के पार पहुंचाया. गैविन होए ने 2 चौकों के साथ 36 रन बनाए, जबकि जय मूंदड़ा ने 33 गेंदों में 5 चौकों के साथ 31 रन की पारी खेली. अफगान खेमे से एएम गजनफर और राशिद खान ने 3-3 विकेट अपने नाम किए. यामीन अहमदजई को 2 विकेट हाथ लगे.

इसके जवाब में अफगानिस्तान ने 44.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली. रहमानुल्लाह गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ पहले विकेट के लिए 53 रन की साझेदारी की. जादरान 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद गुरबाज ने सेदिकुल्लाह अटल (27) के साथ दूसरे विकेट के लिए 31 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

गुरबाज 77 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 71 रन बनाकर आउट हुए, जबकि हशमतुल्लाह शाहिदी ने 22 रन जुटाए. इनके अलावा, राशिद खान ने 4 चौकों की मदद से 37 रन की नाबाद पारी खेली. मेजबान टीम से गैविन होए ने 34 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि मार्क अडायर ने 2 विकेट निकाले. बायरन मैकडोनो ने 1 विकेट चटकाया.

आरएसजी

Leave a Comment