‘संघ को नेहरू नहीं मिटा सके तो पवन खेड़ा क्या मिटाएंगे’, भाजपा सांसद जनार्दन मिश्रा

New Delhi, 11 अगस्त . BJP MP जनार्दन मिश्रा ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के ‘वंदे मातरम’ वाले बयान पर कड़ा पलटवार किया. उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम’ के दो छंद गाना कांग्रेस का मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण था. उन्होंने कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के आरएसएस वाले बयान पर कहा कि जब नेहरू भी आरएसएस को खत्म नहीं कर सके तो खेड़ा कैसे करेंगे?

BJP MP जनार्दन मिश्रा ने कहा, “उन दो छंदों को गाना कांग्रेस का मुस्लिम लीग के सामने आत्मसमर्पण था. आज India एक आजाद देश है. इस देश में लाखों लोग स्वतंत्रता आंदोलन में ‘वंदे मातरम’ गाते हुए शहीद हुए थे. कांग्रेस पार्टी ने खुद ‘वंदे मातरम’ गाते हुए एक आंदोलन चलाया था. इसलिए, ऐसा कुछ कहना पूरी तरह से देश विरोधी बयान है. इससे शहीदों की आत्मा को बहुत ठेस पहुंचेगी.”

सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा था कि लाल किले से वंदे मातरम का गायन देश के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर हमला है. संविधान सभा में सभी की सहमति से इसके दो छंद ही तय किए गए थे, ताकि सभी धर्मों के लोग इसे गा सकें. अब इसे जबरन थोपना एक एजेंडे का हिस्सा है और India की धर्मनिरपेक्षता के खिलाफ है.

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के आरएसएस पर दिए गए बयान का जवाब देते हुए BJP MP ने कहा, “नेहरू जी ने भी एक बार कहा था कि वह आरएसएस को खत्म कर देंगे. इसलिए, उन्हें आरएसएस को खत्म करने की कोशिश करते रहने दें, लेकिन उनकी कोशिशों के बावजूद, आरएसएस दुनिया का सबसे बड़ा वॉलंटियर संगठन बनकर उभरा है और काम कर रहा है. जब नेहरू में भी आरएसएस को खत्म करने की ताकत नहीं थी, तो वे ऐसा कैसे कर सकते हैं?”

दरअसल, पवन खेड़ा ने कहा था कि भाजपा ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ता घुसा दिए हैं. हमें पता है कि क्या हो रहा है. हमारी Government आई तो आरएसएस को खत्म कर देंगे. ये अंग्रेजों के तलवे चाटने वाले हैं, हमारा क्या मुकाबला करेंगे. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने Jharkhand में ‘विधानसभा घेराव’ मार्च के दौरान छात्रों पर हुई Police कार्रवाई को लेकर Government पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि मुद्दा यह है कि क्या शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन को दबाया जाना चाहिए.

इस्कॉन मंदिर में ड्रेस कोड को लेकर उन्होंने कहा कि ये उनकी निजी व्यवस्था है. उनकी परंपराओं के अनुकूल वो जो समझते होंगे, उस हिसाब से निर्णय लिया है.

केके/एबीएम

Leave a Comment