पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने पीए मोतिलाल पर लगाए चोरी के आरोप : घर से 20 लाख नकद, सोना और महंगे गैजेट्स गायब

Patna, 23 जून . बिहार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सहायक (पीए) मोतीलाल राय के खिलाफ Patna के सचिवालय थाना में लिखित शिकायत देकर नकद राशि और अन्य कीमती सामान चोरी करने का आरोप लगाया है.

शिकायत में उन्होंने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की. राजद अध्यक्ष लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने थाना प्रभारी को दिए आवेदन में कहा कि मोतीलाल राय ने उनके Patna स्थित 42, हार्डिंग रोड आवास से लगभग 20 लाख रुपए नकद तथा अन्य मूल्यवान सामान चोरी कर लिया. मोतीलाल राय उनके निजी सहायक के रूप में कार्यरत था.

उनके अनुसार यह नकद राशि पार्टी फंड से संबंधित थी. शिकायत के मुताबिक चोरी गए सामान में 2 तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, सोनी कंपनी की चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप और चार आईफोन 17 प्रो मैक्स मोबाइल फोन शामिल हैं.

आवेदन में तेज प्रताप यादव ने दावा किया है कि घटना 22 जून 2026 की रात की है. उन्होंने कहा कि रात करीब 11:30 बजे उनके ड्राइवर अनिल यादव और आवास पर रहने वाले विशाल ने मोतीलाल राय को एक बैग लेकर आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा. दोनों को उन्होंने इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी गवाह बताया है. पूर्व मंत्री ने Police से मांग की है कि मामले में तत्काल First Information Report दर्ज कर आरोपित के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और चोरी गए नकद एवं सामान की शीघ्र बरामदगी कराई जाए.

Police का कहना है कि शिकायत की जांच की जा रही है और उपलब्ध तथ्यों तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल Police प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है.

एमएनपी/वीकेयू

Leave a Comment