अपकमिंग फिल्म ‘बोहुरूपी : द गोल्डन डाकू’ का नया गाना ‘भुलते परबे ना’ रिलीज

Mumbai , 8 सितंबर . जीशु सेनगुप्ता और सोहिनी Government की फिल्म ‘बोहुरूपी : द गोल्डन डाकू’ के मेकर्स ने नया गाना ‘भूलते पारबे ना’ रिलीज कर दिया है.

जीशू ने कहा, “’भूलते पारबे ना’ मेरे दिल के बहुत करीब है. यह ‘बोहुरूपी – द गोल्डन डाकू’ में बनाई गई दुनिया का एक बिल्कुल अलग पहलू दिखाता है. यह एक खूबसूरत रोमांटिक धुन है. यह अरमान की आवाज, अनुपम के संगीत और बोल के साथ मिलकर भावनाओं को बहुत अच्छे से पेश करती है. मुझे उम्मीद है कि दर्शक फिल्म के इस रोमांटिक पहलू का उतना ही आनंद लेंगे, जितना हमने इसे बनाने में लिया.”

Actress सोहिनी ने कहा, “’भूलते पारबे ना’ गाना ‘बोहुरूपी : द गोल्डन डाकू’ के भावनात्मक पहलू को खूबसूरती से सामने लाता है. गाने में बहुत ही अपनापन और दिल को छू लेने वाला एहसास है. मुझे लगता है कि यह झिमली और उसके सफर में एक प्यारा नया आयाम जोड़ता है. इस गाने में काम करना और फिल्म के इस खूबसूरत पल का हिस्सा बनना वाकई खास था. मुझे उम्मीद है कि दर्शक गाने की भावनाओं और धुन से उतना ही जुड़ेंगे, जितना हम जुड़े.”

फिल्म के निर्देशक नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी ने भी एक संयुक्त बयान में कहा, “’बोहुरूपी : द गोल्डन डाकू’ के साथ हम एक ऐसी दुनिया बनाना चाहते थे, जिसमें एक्शन, सस्पेंस और बड़े पैमाने पर चीजें हों, लेकिन साथ ही इसके केंद्र में गहरी मानवीय भावनाएं भी हों. गाना उस भावनात्मक और रोमांटिक पहलू को सामने लाता है. जीशु दा का हारमोनियम बजाना गाने में एक खूबसूरत अपनापन लाता है, जबकि अनुपम रॉय का संगीत-बोल और अरमान की आवाज एक बेहतरीन माहौल बनाते हैं. हमारे लिए यह महत्वपूर्ण था कि रोमांस कहानी का एक स्वाभाविक हिस्सा लगे और हमारा मानना ​​है कि यह गाना इसे खूबसूरती से दिखाता है.”

2024 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बोहुरूपी’ के इस सीक्वल में कौशानी मुखर्जी और प्रदीप भट्टाचार्य भी सहायक कलाकारों के रूप में शामिल हैं. फिल्म के दुर्गा पूजा के दौरान 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है.

डीके/एबीएम

Leave a Comment