लखनऊ हादसे के बाद एक्शन में सरकार: 4 नामजद पर एफआईआर, सील किए 5 प्रतिष्ठान, 22 पर गिरी गाज

Lucknow, 23 जून . Lucknow के अलीगंज क्षेत्र स्थित पुरनिया इलाके में Monday को एक निजी कोचिंग सेंटर में भीषण आग लग गई. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद Government ने कार्रवाई तेज कर दी है और मामले में गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

इमारत के मालिक समेत चार नामजद तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ First Information Report दर्ज की गई है. उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105, 110, 125 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Lucknow में हुए अग्निकांड के बाद Kanpur विकास प्राधिकरण (केडीए) भी सक्रिय हो गया है. कोचिंग संस्थानों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ केडीए ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. Kanpur के चार जोनों में 22 प्रतिष्ठानों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है. इनमें से पांच प्रतिष्ठानों को केडीए अधिकारियों ने सील कर दिया है. केडीए की ओर से देर रात तक अभियान चलाया गया.

बीते दिन Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की.

Chief Minister ने अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर घटनास्थल का दौरा किया. उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि Government की पहली प्राथमिकता घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है. घटना के कारणों का पता जांच रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा.

घटनास्थल का दौरा करने के बाद Chief Minister केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचे, जहां उन्होंने अग्निकांड में घायल लोगों से मुलाकात की.

घटनास्थल पर मौजूद उपChief Minister ब्रजेश पाठक ने बताया था कि हादसे में 14 बच्चों की मृत्यु हुई है और चार घायल बच्चों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. घायलों का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है.

केजीएमयू की कुलपति प्रोफेसर सोनिया नित्यानंद ने कहा था कि अलीगंज अग्निकांड में घायल लोगों को बचाने के लिए चिकित्सकों की पूरी टीम जुटी हुई है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मृत्यु हुई है, उनका पंचनामा और पोस्टमार्टम कराना आवश्यक प्रक्रिया है, जिसे शुरू कर दिया गया है.

एसडी/एएस

Leave a Comment