प्रधानमंत्री के पिता पर टिप्पणी स्वीकार्य नहीं, माफी मांगे खड़गे : एचडी कुमारस्वामी

New Delhi, 26 अक्टूबर . Union Minister और जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान की कड़ी आलोचना की है, जिसमें उन्होंने Prime Minister Narendra Modi पर टिप्पणी की थी. कुमारस्वामी ने इसे पीएम मोदी और उनके परिवार के लिए अपमानजनक बताया.
social media प्लेटफ्रॉम एक्स पर एचडी कुमारस्वामी ने एक पोस्ट के जरिए खड़गे के बयान की निंदा की और उनसे सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की. उन्होंने कहा कि Prime Minister के प्रति कांग्रेस अध्यक्ष का बयान न केवल अपमानजनक है, बल्कि Political मर्यादा का भी स्पष्ट उल्लंघन है. उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे के शब्द मानवता का उपहास हैं और उनकी छिपी हुई कठोर मानसिकता को दर्शाते हैं.
कुमारस्वामी ने संत कवि पुरंदर दास का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने “हे आचरणहीन जिह्वा, अपनी दूषित बुद्धि का त्याग कर” जैसी बात केवल कहने के लिए नहीं कही थी, बल्कि ऐसी भाषा और व्यवहार को सुधारने के उद्देश्य से कहा था. कुमारस्वामी ने कहा कि वह खड़गे के बयान की कड़ी निंदा करते हैं.
जेडी(एस) नेता ने कहा कि Prime Minister के दिवंगत और सम्मानित पिता को Political रूप से निशाना बनाना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में लंबे अनुभव और वरिष्ठता के बावजूद खड़गे के शब्दों में दिखाई देने वाली संकीर्णता अक्षम्य है.
कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि खड़गे का यह व्यवहार केवल Political हताशा का संकेत नहीं है, बल्कि बेहद शर्मनाक भी है. उनके अनुसार, यह कांग्रेस पार्टी के पतन के सबसे निचले स्तर को दर्शाता है.
उन्होंने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे को Prime Minister Narendra Modi से माफी मांगनी चाहिए और अपनी वरिष्ठता तथा सार्वजनिक पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए.
बिहार की राजधानी Patna में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने Prime Minister Narendra Modi और उनके पिता को लेकर टिप्पणी की थी. खड़गे के इस बयान का कांग्रेस नेताओं ने बचाव किया है लेकिन भाजपा के तमाम नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए माफी की मांग की है.
–
एएमटी/वीसी


